कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है? रिजवान ने बल्लेबाज से पूछकर लिया DRS, सरेआम हुई बेइज्जती
Updated on
08-11-2024 03:53 PM
एडिलेड: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेल गया। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने एक अजीबोगरीब हरकत कर दी। एडिलेड ओवल में खेले जा रहे इस मैच में रिजवान ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम जम्पा के खिलाफ जोरदार अपील की। डीआरएस लेने के लिए अपने साथी खिलाड़ियों की जगह उन्होंने बल्लेबाज से ही पूछ लिया।
जम्पा के कहने पर लिया डीआरएस
यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 34वें ओवर में घटी। नसीम शाह की गेंद पर जम्पा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद उन्हें छकाकर विकेटकीपर के पास चली गई। रिजवान ने तुरंत कैच आउट की अपील की, लेकिन उन्हें खुद यकीन नहीं था कि गेंद बल्ले से लगी है या नहीं। इसके बाद रिजवान बल्लेबाज से ही बात करने लगे।
रिजवान: क्या तुमने कुछ सुना?
जम्पा: तुम हर चीज के लिए अपील कर रहे हो?
रिजवान: क्या मुझे रिव्यू लेनी चाहिए?
जम्पा: हां, तुम्हें लेनी चाहिए।
डीआरएल में जम्पा नॉट आउट
मोहम्मद रिजवान ने अपने गेंदबाज की तरफ देखा भी नहीं। जम्पा के कहने पर उन्होंने डीआरएस लेने का इशारा कर दिया। रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद और बल्ले के बीच काफी फासला था। स्निकोमीटर देखने से पहले ही पाकिस्तान के फील्डर अपनी-अपनी जगह पहुंच गए। इसके बाद थर्ड अंपायर ने नॉट आउट का इशारा कर दिया। रिजवान का फैसला किसी को समझ नहीं आया।
163 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया
गनीमत रही कि इन चूकों का खामियाजा पाकिस्तान को नहीं भुगतना पड़ा। जब यह घटना हुई तो ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिर चुके थे। टीम का स्कोर 153 रन था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 163 रनों पर ढेर हो गई। हारिस रऊफ ने 5 विकेट और शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट चटकाए। स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों पर 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। 7 बल्लेबाज 10 और 19 के बीच की स्कोर पर आउट हुए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…