Select Date:

जो रोहित शर्मा नहीं कर सके वो कैसे कर दिया? जोश बटलर ने बताया धोनी-विराट मंत्र

Updated on 17-04-2024 01:05 PM
कोलकाता: जोश बटलर के नाबाद शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को जोरदार वापसी करते हुए सुनील नारायण के पहले टी20 शतक पर पानी फेरा और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया। नाइट राइडर्स के 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम 13वें ओवर में छह विकेट पर 121 रन बनाकर संकट में थी। लेकिन बटलर (60 गेंद में नाबाद 107 रन, नौ चौके, छह छक्के) के नाबाद शतक से अंतिम गेंद पर आठ विकेट पर 224 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। रियान पराग (34) और रोवमैन पावेल (26) ने भी उपयोगी पारियां खेली। जोश बटलर को उनके इस मैच विनिंग शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। वहीं बटलर ने अवॉर्ड जीतने के बाद बताया कि आखिर कैसे उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया।

कोहली और धोनी से ली जोश बटलर ने प्रेरणा

जोश बटलर ने मैच जीतने के बाद अपने बयान में बताया कि कैसे उन्होंने यह चमत्कार किया और राजस्थान रॉयल्स को मैच जिताया। बटलर ने बताया कि उन्होंने कैसे भारतीय दिग्गज एमएस धोनी और विराट कोहली को खेल को डीप लेकर जाते देखा और मैच जिताया है। जोश ने कहा वो भी वैसा ही करना चाहते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.