'यूके सरकार को कानून समझने में एक महीना कैसे लग गया?, संजय दत्त का वीज़ा कैंसिल हुआ तो आगबबूला हुए एक्टर
Updated on
09-08-2024 05:18 PM
पिछले दिनों एक हैरान करने वाली खबर आई कि संजय दत्त को फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' से बाहर कर दिया गया। वजह बताई गई कि ब्रिटिश सरकार ने बरसों पहले जेल की सजा का हवाला देते हुए उनका यूके वीजा खारिज कर दिया है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही है। दत्त ने अब शुरुआत में वीजा देने और फिर एक महीने बाद इसे रद्द करने के लिए यूके सरकार की कड़ी आलोचना की है।
हाल ही में ये खबर आई कि अजय देवगन और संजय दत्त की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' से संजू बाबा को आउट कर दिया गया है। खबर ये भी आई कि मेकर्स ने उनकी जगह रवि किशन को लिया है। हालांकि, इसी के साथ एक ताजा अपडेट ये भी सुनने में आया कि जब स्कॉटलैंड से लौटकर वे इस फिल्म की शूटिंग भारत में करेंगे को एक खास भूमिका के लिए संजय भी शामिल हो सकते हैं।
'मैं एक ही बात जानता हूं कि यूके सरकार ने सही काम नहीं किया'
एक्टर ने 'बॉम्बे टाइम्स' से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'मैं एक ही बात जानता हूं कि यूके सरकार ने सही काम नहीं किया। उन्होंने मुझे वीज़ा दिया (शुरू में)। वहां (यूके में ) सारे पेमेंट हो गए थे, सब कुछ तैयार था। फिर एक महीने बाद आप मेरा वीज़ा कैंसिल कर रहे हैं! मैंने आपको (यूके सरकार को) सभी कागजात और सब कुछ (जरूरी डीटेल्स) दे दिया। आपको मुझे वीज़ा नहीं देना था,आपको कानून समझने में एक महीना कैसे लग गया?'
'एक्टर ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को नहीं छोड़ा है'
संजय की जगह आखिरी समय में रवि किशन को लिया गया। जब उनसे फिल्म में खास भूमिका की संभावना को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे इस बारे में नहीं पता। हालांकि, एक्टर ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को नहीं छोड़ा है।
' वैसे भी कौन यूके जा रहा है? वहां बहुत सारे दंगे हो रहे हैं'
एक्टर ने कहा,' वैसे भी कौन यूके जा रहा है? वहां बहुत सारे दंगे हो रहे हैं। यहां तक कि भारत सरकार ने भी एक बयान जारी किया है कि आपको यूके नहीं जाना चाहिए। इसलिए, मैं कुछ भी मिस नहीं कर रहा हूं। लेकिन हां, उन्होंने गलत तो किया है। उन्हें इसमें सुधार करने की जरूरत है। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, मैं कानून के अनुसार चलता हूं और मैं हर देश के कानून का सम्मान करता हूं।'
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…