कूनो में चीते की मौत कैसे? क्या रंग लाएगी ममता-नीतीश की मुलाकात? चर्च क्यों जाएंगे PM मोदी? जानिए
Updated on
24-04-2023 06:43 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल जाएंगे। वह एक चर्च में पादरियों से मुलाकात करेंगे। हाल के दिनों में पीएम मोदी ने अल्पसंख्यकों से संवाद बढ़ाया है। आज प्रस्तावित मुलाकात भी उस दिशा में एक और कदम है। उधर, विपक्षी एकता के लिहाज से भी सोमवार का दिन अहम है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कोलकाता जाने का कार्यक्रम है। वह तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। नीतीश के बाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने का भी कार्यक्रम है। नीतीश ने पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। वहीं, तेलंगाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि सत्ता में आए तो राज्य में मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। पड़ोसी कर्नाटक में बीजेपी ऐसा कर चुकी है। एक बुरी खबर आई है एमपी के कूनो नैशनल पार्क से। वहां साउथ अफ्रीका से लाए गए एक चीता की मौत हो गई है।
कूनो में 'उदय' नाम के चीता की मौत क्यों हुई? क्या नीतीश की ममता और अखिलेश से मुलाकात कोई गुल खिलाएगी? पीएम मोदी आज पादरियों से मिलकर क्या संदेश देंगे? तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण का विवाद क्या है? केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसे में उत्तराखंड सरकार के अधिकारी की मौत कैसे हुई? आज के 5 अहम सवाल और उनके जवाब जानिए
कूनो में एक और चीता की मौत क्यों?
मध्य प्रदेश के कूनो नैशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए एक और चीता की रविवार को मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, 'उदय' नाम के चीते की उम्र छह साल थी। कूनो में महीने भर के भीतर दूसरे चीते की मौत हुई है। 27 मार्च को नामीबिया से लाई गई 'साशा' की मौत हो गई थी।
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अनुसार, उदय की हालत शनिवार तक ठीक थी। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को उदय का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साशा को किडनी की परेशानी थी मगर उदय की मौत से अधिकारी हैरान हैं। रविवार सुबह उदय थोड़ा सुस्त लगा, वह अपना सिर झुकाकर चल रहा था।
उदय को ट्रांक्विलाइज कर क्वारंटीन किया गया। उसे दवाएं और सलाइन दिया ही जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया। जबलपुर और भोपाल से एक्सपर्ट कूनो पहुंच रहे हैं, वे उदय की मौत की वजह का पता लगाएंगे। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चीता शायद भारत की जलवायु के साथ तालमेल नहीं बिठा पाया हो।
भारत सरकार ने साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को इस साल 18 फरवरी को कूनो नैशनल पार्क में छोड़ा था।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…