हमें क्या पता... कैसा बयान दे रहे अक्षर पटेल, अपने खिलाड़ी की ही जानकारी नहीं
Updated on
24-03-2025 03:14 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दिल्ली के लिए इस बार टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल कप्तानी कर रहे हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल भी टीम का हिस्सा हैं। लेकिन वह इस बार आईपीएल सिर्फ खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। बता दें कि केएल राहुल पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं।
हालांकि, पहले मैच में केएल राहुल की उपलब्धता को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। अब तक इस बात का पता नहीं चला है कि राहुल पहलो मैच में लखनऊ के खिलाफ खेलेंगे या नहीं। वहीं अक्षर पटेल ने भी उनकी एवेलेबिलिटी पर अजीबोगरीब बयान दिया है। केएल राहुल की उपलब्धता पर क्या बोले अक्षर पटेल
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को अपनी टीम में लाने के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च किए। विकेटकीपर-बल्लेबाज को आईपीएल 2024 के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रिलीज़ कर दिया था। पहले मैच से पहले, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को यह नहीं पता है कि केएल राहुल लखनऊ के खिलाफ उनके मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। अक्षर पटेल ने मैच से पहले पूर्व संध्या पर केएल राहुल को लेकर कहा, 'जाहिर है, वह टीम में शामिल हो गए हैं। हमें अभी नहीं पता (कि वह खेलेंगे या नहीं)। अभी हमें नहीं पता कि वह उपलब्ध हैं या नहीं।' बता दें कि केएल राहुल बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी प्रेगनेंट हैं। राहुल का पहले कुछ मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध न होने का यह बड़ा कारण हो सकता है। आईपीएल बल्लेबाजों का खेल है...
अक्षर पटेल ने अपने बयान में इस बात का भी जिक्र किया कि आईपीएल बल्लेबाजों का खेल है। अक्षर ने कहा, ‘आजकल क्रिकेट बदल गया है, आईपीएल बल्लेबाजों का खेल है जिसमें चौके और छक्के ज्यादा होते हैं, लेकिन हमें एक टीम के रूप में विकसित होना है। एक कप्तान के रूप में मेरा अपने साथियों को संदेश है कि इसे सरल रखें और यही मेरी रणनीति है।’
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…