मैदान पर घुसने वाले फैंस के साथ पकड़े जाने के बाद कैसा सुलूक होता है? असल नुकसान तो ग्राउंड का होता है
Updated on
18-02-2023 08:37 PM
नई दिल्ली: आपने अक्सर मैच के दौरान फैंस को जबरदस्ती मैदान के भीतर घुसते देखा होगा। इस तरह की हरकत पर सिक्योरिटी गार्ड फौरन एक्शन लेते हैं। ऐसे सिरफिरे फैंस को पकड़कर फौरन मैदान के बाहर ले जाते हैं। दिल्ली में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन ऐसा ही कुछ वाकया देखने को मिला। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि पकड़े जाने पर इन फैंस के साथ क्या होता है। कितनी सजा मिलती है और आईसीसी किस तरह एक्शन लेता है?
ग्राउंड के प्वाइंट काटे जाते हैं, बैन भी लग सकता है इंटरनेशनल क्रिेकेट काउंसिल यानी ICC मैच के दौरान इस तरह की घटनाओं पर नजर रखता है। फैंस का मैदान या पिच पर घुस जाना सीधे-सीधे सिक्योरिटी से जुड़ा मसला है। क्योंकि इस तरह की घटनाएं पूरे प्रतियोगिता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती हैं। ग्राउंड को माइनस अंक दिए जाते हैं। लगातार तीन घटनाओं के बाद उस ग्राउंड पर बैन लगा दिया जाता है।
फैंस पर भी जुर्माना लगता है? वैसे तो भारत में तो इस तरह का मामला कभी सामने नहीं आया कि मैदान के भीतर घुसने वाले फैन पर जुर्माना ठोका गया हो। हालांकि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक युवा भारतीय फैन पर 11095.20 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी तकरीबन 6.5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया था। मैच के दौरान बिग स्क्रीन पर इसका उल्लेख भी किया गया। इस पर सोशल मीडिया फैंस ने सवाल उठाए थे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से परेशान थे कि वह नन्हा फैन इतना भारी भरकम जुर्माना कैसे भरेगा? गिरफ्तारी भी होती है? स्टेडियम प्रशासन स्थानीय पुलिस की मदद जरूर ले सकती है। गुस्ताख और बदतमीज फैंस को सलाखों के पीछे भी भेजा जा सकता है। मगर इतना तो तय है कि एक बार ग्राउंड में घुसने के बाद दोबारा वह अपनी सीट पर नहीं बैठ सकता। ऐसे फैंस को सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…