कितनी इमोशनल हो गईं काव्या मारन, हेनरिक क्लासेन की सेंचुरी और मालकिन के आंखों से बहने लगे झर-झर आंसू
Updated on
19-05-2023 10:12 PM
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की जीत दर्ज की। यह सीजन में हैदराबाद का आखिरी घरेलू मैच था। मुकाबले को यादगार बनाने के लिए हेनरिक क्लासेन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। शानदार सेंचुरी ठोकी, लेकिन विराट ने भी उसी अंदाज में शतकीय जवाब देते हुए हैदराबादी फैंस को मायूम कर दिया। 51 गेंद में 104 रन, छह छक्के और आठ चौके लगाने वाले क्लासेन के शतक के बाद तो सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन इमोशनल हो गईं।
पहली पारी के 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर हर्षल पटेल को क्लासेन ने उनके सिर के ऊपर दनदनाता छक्का उड़ाया। जिसके बाद उनका जश्न देखने लायक था। तभी दर्शकों के बाद काव्या मारन पर कैमरे का फोकस आया। काव्या अपनी टीम के प्लेयर की सेंचुरी से भावुक नजर आईं। चंद सेकंड के लिए ही कैमरा उनपर फोकस हुआ था, लेकिन डबडबाई आंखें सबकुछ बयान करने के लिए काफी थी।
सनराइजर्स ने इससे पहले हेनरिक क्लासेन (के तेजतर्रार शतक और मार्कराम (18) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 76 जबकि हैरी ब्रूक (नाबाद 27) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली (63 गेंद में 100 रन, 12 चौके, चार छक्के) और कप्तान फाफ डुप्लेसी (71 रन, 47 गेंद, सात चौके दो छक्के) के बीच पहले विकेट की 172 रन की साझेदारी से 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते दो विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की।
मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्कराम ने कहा कि वह निराश हैं कि क्लासेन के लिए मैच नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा, ‘हमें हेनरिक के लिए मैच जीतना था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।' सनराइजर्स के कप्तान ने कहा कि कोहली और डुप्लेसी की साझेदारी ने मैच उनकी पहुंच से दूर कर दिया। मार्कराम ने सत्र के अपने अंतिम घरेलू मैच के लिए स्टेडियम में पहुंचे प्रशंसकों की भी सराहना की।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…