Select Date:

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में शिवसेना को कितनी अहमियत, दिल्ली में एकनाथ शिंदे की बैठक के बाद खुलेंगे पत्ते

Updated on 30-06-2023 06:38 PM
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को मुंबई से दिल्‍ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्य मंत्रिमंडल विस्तार चर्चा होने की संभावना है। शुक्रवार को शिंदे-फडणवीस सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं। एक साल पूरा होने के बाद भी राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जा सका है। जब भी मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा जाता है, तो वे कहते हैं कि जल्द ही करेंगे। शिंदे खेमे के अंदर मंत्रिमंडल विस्तार नहीं करने पर भारी नाराजगी है। उस नाराजगी को सीएम दूर करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र और राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम शाह से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर में विट्ठल-रुख्मिणी की महापूजा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। हालांकि कुछ देर बाद उनके दिल्ली रवाना होने की सूचना मिली।

क्या है कैबिनेट का समीकरण

राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि शिंदे गुट के 30 विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों का कैबिनेट या मंत्री पद पाने का दबाव है। वहीं भाजपा मुश्किल स्थिति में है क्योंकि उसके पास 96 विधायक (नौ पहले से ही मंत्री हैं) और 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। जिन्हें वह मंत्रिपरिषद में जगह देने की उम्मीद करती है।

महिला को मौका

सेना के एक पदाधिकारी ने कहा कि अगर विस्तार होता है, तो पुराने और नए दोनों चेहरों को मौका दिया जाएगा। चूंकि इस समय कैबिनेट में कोई महिला नहीं है, इसलिए सेना और भाजपा दोनों महिलाओं को मंत्री के रूप में नामित कर सकती है।

1 साल से चल रही खींचतान

एक साल पहले उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। बीजेपी के देवेन्द्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने और दोनों ने 41 दिनों तक सरकार चलाई। बाद में 18 मंत्रियों को शामिल करने के साथ पहला कैबिनेट विस्तार हुआ।

महाराष्ट्र में 43 मंत्री पद

महाराष्ट्र में कैबिनेट में 43 मंत्रियों के पद हैं। शिवसेना और बीजेपी दोनों के विधायक नए कैबिनेट पदों पर नजर गड़ाए हुए हैं। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि शिंदे अपनी पार्टी के भीतर दरार से बचने के लिए कैबिनेट का विस्तार नहीं कर रहे हैं, क्योंकि शिवसेना विधायकों ने मंत्री पद पाने के वादे पर उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

अपने खेमे में लगभग 50 विधायक रखने वाले शिंदे ने 30 जून, 2022 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 105 विधायक होने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस को उपमुख्यमंत्री का पद मिला जिसे एक अभूतपूर्व कदम के रूप में देखा गया।

मंत्रिपरिषद में कोई राज्य मंत्री नहीं है और प्रत्येक कैबिनेट मंत्री के पास कई जिलों के संरक्षक मंत्री का प्रभार होने के साथ ही अन्य कई विभागों का भी प्रभार है। राज्य में मंत्रिपरिषद में अभी तक कोई महिला भी नहीं है। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव सिर्फ एक साल दूर हैं। इससे मंत्री पद के दावेदारों के और अधिक चिंतित होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.