कैसी है अपनी नई संसद, कहां पर बैठेंगे पीएम मोदी और कहां बैठेगा विपक्ष, अंदर से देखिए
Updated on
27-05-2023 06:54 PM
नई दिल्ली: देश की नई संसद का उद्घाटन से पहले वीडियो आ गया है। विहंगम और बेहतरीन नजारे वाली संसद का वीडियो भी बेहद जबरदस्त है। पीएम नरेंद्र मोदी 28 मई को नई संसद का उद्घाटन करने वाले हैं। इस वीडियो में संसद के गेट से लेकर लोकसभा और राज्यसभा में बैठने से लेकर इसकी नक्काशी तक का वीडियो है। हालांकि, नई संसद के उद्घाटन पर पक्ष और विपक्ष में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल नई संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं।
नई संसद की छत पर अशोक स्तंभ शान से लगा हुआ है। इसके गेट पर सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। 4 मंजिला इस भवन में हरियाली का भी खास ध्यान रखा गया है। नई संसद करीब ढाई साल के रिकॉर्ड वक्त में बनकर तैयार हुआ है।
कहां बैठेंगे पीएम मोदी
संसद में स्पीकर के दायीं तरफ सत्ता पक्ष के लिए होता है, वहीं बायीं तरफ वाला हिस्सा विपक्ष का होता है। पुरानी संसद की तरह ही लोकसभा की सीटें यहां भी हरी हैं जबकि राज्यसभा की लाल। नई संसद का निर्माण पुरानी संसद भवन के ठीक बगल में किया गया है। लोकसभा में स्पीकर के बैठने के ठीक ऊपर अशोक चक्र लगा हुआ है। नई लोकसभा में सेंट्रल हॉल नहीं है। लोकसभा में बेहतरीन कालीन बिछा हुआ है।
पीएम मोदी का ट्वीट
नई संसद का वीडियो आने के बाद पीएम मोदी ने लोगों से नई संसद के वीडियो को सम्मान से जोड़ दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि नई संसद भवन सभी भारतीय को गर्व से भर देगा। इस वीडियो के जरिए इस खूबसूरत इमारत की तस्वीरें दिखती हैं। मैं सभी से खास आग्रह करता हूं कि इस वीडियो अपनी आवाज में शेयर करें। मैं उसमें से कुछ वीडियो को रीट्वीट करूंगा। हैशटैग #MyParliamentMyPride का यूज करना नहीं भूले।
राज्यसभा बड़ा और विहंगम
राज्यसभा में भी सभापति के आसन के ऊपर अशोक चक्र लगा हुआ है। राज्यसभा में लाल कालीन का इस्तेमाल किया गया है। राज्यसभा में दो बड़े स्क्रीन लगे हुए हैं जबकि स्पीकर के ठीक सामने राज्यसभा के अधिकारियों के बैठने की जगह है। नई संसद अत्याधुनिक है। हर सीट पर सांसदों के लिए स्क्रीन लगी हुई है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…