पल्लेकेले स्टेडियम पर कैसा है भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड, टॉस जीतने वाली टीम को क्या करना चाहिए?
Updated on
02-09-2023 02:37 PM
कैंडी: भारतीय टीम पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में खेलने के लिए तैयार है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर होने वाले मुकाबले का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टक्कर पहली बार होगी। लेकिन दोनों टीमें पहले यहां कई वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं। 2011 में इस मैदान पर हुए पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था। चलिए हम आपको इस मैदान के रिकॉर्ड बताते हैं।
पल्लेकेले में भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय टीम ने अभी तक तीन तीन मुकाबले खेले थे। तीनों में भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराया है। 2012 में हुए मैच में भारत को 20 रनों से जीत मिली थी। 2017 में भारत ने दो मैचों में 3 और 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
पाकिस्तान की बात करें तो टीम ने यहां 5 मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे तीन हार और दो जीत मिली है। यहां हुए पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रनों से हार मिली थी। 2011 में ही पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था। 2012 में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेले। टीम को एक जीत और एक हार मिली। 2015 में श्रीलंका के खिलाफ यहां खेले आखिरी मैच में पाकिस्तान दो विकेट से हारा था।
मैदान का क्या रिकॉर्ड है?
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर अभी तक 34 वनडे मुकाबले हुए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 14 जबकि बाद में खेलने वाली टीम को 19 जीत मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला। पहली पारी का औसत स्कोर कैंडी में 248 रन है। वहीं दूसरी पारी में औसत स्कोर 201 रन।
कुल वनडे मैच: 34
पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 14
बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 19
पहली पारी का औसत स्कोर: 248 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 201 रन
सबसे बड़ा स्कोर: 363/7, दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका
सबसे छोटा स्कोर: 70/10, जिम्बाब्वे vs श्रीलंका
सबसे बड़ा रन चेज: 314 रन, श्रीलंका vs अफगानिस्तान
टॉस जीतने वाली टीम क्या करेगी?
बारिश होने की संभावना की स्थिति में हमेशा टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती है। शुरुआत में पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए नमी की वजह से मदद रहती है। इसके साथ ही डकवर्थ लुईस नियम आने पर बाद में बैटिंग करने पर टीम को टारगेट का भी पता होता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…