भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले कैंडी में कैसा है मौसम, क्या हो पाएगा मैच
Updated on
02-09-2023 02:40 PM
कैंडी: श्रीलंका के कैंडी में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप का मुकाबला होना है। फैंस इस मुकाबले में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शहर में दो दिनों से मौसम ठीक नहीं है। बारिश की वजह से मुकाबले पर असर पड़ सकता है। शुक्रवार की शाम को भी कैंडी में बारिश हुई थी। इसकी वजह से पूरा मैदान को कवर करना पड़ा था। आज मैच के दौरान भी बारिश होने की पूरी संभावना है।
सुबह कैसा है कैंडी का मौसम?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सोशल मीडिया पर मौसम का अपडेट जारी किया है। अकरम ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैंडी में अभी कैसा मौसम है। इसमें साफ दिख रहा है कि बारिश हो रही है। हालांकि अकरम ने बताया कि मौसम साफ हो रहा है। इसके साथ ही वह स्टेडियम से करीब एक घंटे दूर हैं। लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि आसमान काले बादल से घिरे हुए हैं।
स्टेडियम के ऊपर काले बादल
कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भी काले बादल छाए हुए हैं। सुबह से ज्यादा बारिश तो नहीं हुई है लेकिन काले बादल फैंस को डरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पिच कवर नहीं है लेकिन मैदान के कई हिस्से में कवर डले दिख रहे हैं।
स्टेडियम पहुंचने लगे हैं फैंस
इस बीच भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए फैंस स्टेडियम पहुंचने लगे हैं। इस मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं। इसकी वजह से स्टेडियम हाउसफुल रहने की पूरी उम्मीद है। लेकिन अगर बारिश होती है स्टेडियम में पहुंचे फैंस के साथ ही दोनों देशों को लोगों को भी काफी निराशा होगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…