भारत-नेपाल मैच से पहले कैंडी में आज कैसा है मौसम, फैंस की उम्मीद जगा रहे सूरज देव
Updated on
04-09-2023 02:23 PM
भारत और नेपाल के बीच एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज का मुकाबला आज यानी 4 सितंबर को कैंडी में खेला जाना है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में बारिश होने के कारण रद्द हो गया था। कैंडी में लगातार बारिश हो रही है और इससे एशिया कप के मैचों पर भी लगातार खतरा मंडरा रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मैच में भी बारिश दखल देगी और हो सकता है कि यह मैच भी पूरा ना हो। इस बात की पूरी संभावना है। लेकिन हम आपको इस समय का लेटेस्ट वेदर अपडेट बताते हैं जिसके बारे में जानकर शायद आपको चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आ जाए।
ऐसा है इस वक्त कैंडी में वेदर
सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक यूजर ने श्रीलंका के कैंडी से ही एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में दिख रहा है कि कैंडी में सुबह का मौसम पहले से बेहतर है। बारिश नहीं हो रही है और धूप भी निकल रही है। यूजर ने यह भी लिखा है कि अगर वेदर ऐसा ही रहा था तो भारत और नेपाल के बीच पूरा मैच हो सकता है।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार,जब रोहित शर्मा और रोहित पौडेल मैदान पर टॉस के लिए आएंगे तो आसमान पर काले बादल छाने की पूरी 100 प्रतिशत संभावना है। ह्यूमिडिटी 80 प्रतिशत हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बारिश की आशंका 71 फीसदी जताई जा रही है। वहीं रिपोर्टस के मुताबिक, एशिया कप के सुपर 4 के मुकाबले भी बारिश की वजह से श्रीलंका के दूसरे शहर दांबुला में शिफ्ट हो सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमान गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
नेपाल की संभावित प्लेइंग 11: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, सोमपाल कामी, गुलशन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…