Select Date:

बिहार-झारखंड का महिया कैसे बना साउथ इंडिया का सबसे बड़ा क्रिकेटिंग स्टार और कहलाया थाला

Updated on 31-05-2023 09:07 PM
नई दिल्ली: वो उड़ना चाहता था, दौड़ना चाहता था। गिरना भी चाहता था, बस रूकना नहीं चाहता था। गॉल कॉलोनी के छोटे से क्वार्टर में जन्मा, रांची जैसे स्मॉल टाउन में पला, असफलता से तो मानो उसकी दोस्ती थी। कड़ी मेहनत से क्रिकेट के सहारे उसे सरकारी नौकरी भी मिल गई, लेकिन उसकी नजर तो कहीं और ही थी। उस मलंग ने जो चाहा वो पाया। आज रांची की तंग गलियों से निकलकर यह क्रिकेटर पैन इंडिया स्टार बन चुका है। दुनिया बिहार-झारखंड के इस महिया को आज थाला महेंद्र सिंह धोनी के नाम से जानती है। जिसने भारत को दो-दो वर्ल्ड कप दिलाए। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को हाल ही में पांचवीं बार चैंपियन बनाया। चेन्नई सुपरकिंग्स को इतना सफल बनाने के बाद वह तमिलनाडु में इतने लोकप्रिय हो गए कि लोग उन्हें थाला कहकर, बुलाने लगे, जिसका अर्थ होता है लीडर या विपरित हालातों में लड़ने वाला बड़ा भाई।
चेन्नई का चहेता बनने तक का सफर
2007 में धोनी टीम इंडिया को पहले ही सीजन में टी-20 का चैंपियन बना चुके थे। इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग की घोषणा होती है। देश में पहली बार फ्रैंचाइजी क्रिकेट शुरू हो रहा था, जिसमें प्लेयर्स अब टीम इंडिया नहीं बल्कि अलग-अलग मालिकों के लिए खेलते। दुनियाभर के धन्ना सेठों ने यहां टीमें खरीदी। पैसा लगाया। साउथ के मशहूर बिजनस घराने इंडिया सीमेंट्स ने चेन्नई की फ्रैंचाइजी खरीदी। टीम का नाम रखा गया चेन्नई सुपरकिंग्स, यानी CSK। तब ओपनिंग सीजन के ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा 9.5 करोड़ रुपए की सबसे बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था। यह धोनी का साउथ इंडिया से पहला कनेक्शन था।
दुनिया के सबसे सफल कप्तान
धोनी ने क्रिकेट में जो हासिल किया है, उसका सपना हर प्लेयर देखता है। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। साल 2004 के अंत में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाले धोनी ने वर्ल्ड कर दिलाया। 2009 में भारत उनकी कप्तानी में टेस्ट की नंबर एक टीम बनी। 2010 में साक्षी से शादी की और इसी साल आईपीएल का खिताब भी जीता। अगले साल भारत को वनडे विश्व कप में चैंपियन बनाया। दो साल बाद माही की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और धोनी तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान बन गए। 2014 में अचानक टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़कर संन्यास ही ले लिया। 2015 में पिता बने। 2016 में उनकी बायोपिक बनी। सरकार ने पद्मभूषण, पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा।
जो चाहा वो सबकुछ पाया
छोटी सी सरकारी नौकरी करने वाले पिता के बेटे माही के पास आज दुनिया की हर सुख-सुविधा है। इंटरनेशनल क्रिकेट को भले ही तीन साल पहले अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ती ही जा रही है। माही के पास फिलहाल 35 से अधिक ब्रांड्स हैं, जिनका वह प्रचार करते हैं। ई-कॉमर्स से लेकर फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर और रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियां उन्हें अपना फेस बनाने के लिए लाइन में लगी रहती हैं।। Duff & Phelps की माने तो पिछले साल धोनी की ब्रांड वैल्यू 8.03 करोड़ डॉलर थी। 2020 में जब उन्होंने रिटायरमेंट लिया था तो उनकी ब्रांड वैल्यू 3.63 करोड़ डॉलर थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.