कितने दिन बाद होगी वापसी, आया अपडेट, अय्यर ने खुद भी दी फैंस को हेल्थ रिपोर्ट
Updated on
30-10-2025 02:22 PM
नई दिल्ली: भारत के स्टार और अनुभवी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैच पकड़ते वक्त गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। उनकी पसलियों में चोट आई थी। इसके बाद अय्यर को इंटरनल ब्लीडिंग भी हो गई थी, जिसके चलते वह कुछ दिन आईसीयू में भी थे। हालांकि, अब अय्यर पहले से काफी बेहतर हैं और आईसीयू से भी बाहर आ गए हैं। वहीं अब अपडेट आया है कि कब यह सूरमा खिलाड़ी वापसी मैदान पर एक्शन में दिख सकता है।
रेवस्पोर्ट्ज़ के अनुसार, अय्यर अगले दो महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे, जिससे वह अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उनका खेलना तय नहीं है, क्योंकि वह उस वक्त आउट ऑफ प्रैक्टिस रहेंगे।
इसी के साथ अय्यर भारत की 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह नहीं बना पाएंगे। हालांकि, वह टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन, अब चोटिल होने के बाद लगभग तय हो गया है कि उनकी जगह वर्ल्ड कप स्क्वाड में नहीं बनेगी। अय्यर के पास खुद को साबित करने का वक्त नहीं होगा। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप अगले साल फरवरी में खेला जाएगा।
अय्यर ने फैंस को दिया खास मैसेज
इंजरी के बाद श्रेयस अय्यर ने पहली बार फैंस से बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उसमें लिखा है कि, 'मैं अभी रिकवरी प्रोसेस में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर हो रहा हूं। मुझे जो शुभकामनाएं और समर्थन मिला है, उसे देखकर मैं बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए सचमुच बहुत मायने रखता है। मुझे याद रखने के लिए धन्यवाद।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…