Select Date:

दुनिया में कितने परमाणु हथियार लॉन्च के लिए तैयार? आ गई न्यूक्लियर वेपन्स की ताजा लिस्ट

Updated on 30-03-2023 06:40 PM
ओस्लो: 2022 में दुनिया में परिचालन में मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध को बड़ा कारण बताया जा रहा है। परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोत्तरी रूस और चीन का सबसे बड़ा योगदान है। नॉर्वे की एनजीओ पीपल्स एड की रिपोर्ट न्यूक्लियर वेपन्स बैन मॉनिटर के अनुसार, नौ आधिकारिक और अनौपचारिक परमाणु शक्तियों के पास 2023 में 9576 रेडी-यू-यूज न्यूक्लियर वारहेड थे। साल भर पहले इनकी संख्या 9440 थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन परमाणु बमों की शक्ति हिरोशिमा में गिरे बम की तुलना में 135000 गुना अधिक है। ऐसे में ये हथियार पूरी पृथ्वी को कई बार नष्ट करने के लिए पर्याप्त हैं।

दुनिया के नौ देशों के पास 12512 परमाणु हथियार


न्यूक्लियर वेपन्स बैन मॉनिटर की रिपोर्ट को फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के सहयोग से प्रकाशित किया गया है। इसमें बताया गया है कि दुनिया के नौ परमाणु शक्ति संपन्न देशों के पास कुल 12512 परमाणु हथियार हैं। इनमें से 2936 हथियारों को सेवा से हटाया जा चुका है और वे अपने विघटन की प्रतीक्षा में हैं। बाकी बचे 9576 परमाणु हथियार इस समय पूरी दुनिया में कभी भी हमले के लिए तैयार रखे हैं।

कई देशों ने बढ़ाए परमाणु भंडार


फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स में न्यूक्लियर इंफॉर्मेशन प्रोजेक्ट के निदेशक और न्यूक्लियर वेपन्स बैन मॉनिटर के योगदानकर्ता हैंस एम. क्रिस्टेंसन ने कहा कि हर साल परमाणु हथियारों की वैश्विक सूची थोड़ी कम हो जाती है। 2022 में इनकी संख्या 12706 थी, जबकि जनवरी 2023 में 12512 तक पहुंचने का अनुमान जताया गया था। यह सच है कि अमेरिका और रूस हर साल रिटायर हो चुके अपने कुछ पुराने परमाणु वॉरहेड को नष्ट कर देते हैं। 2022 में रूस, चीन, भारत, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या को बढ़ाया है।

2017 से लगातार बढ़ रहे हैं हथियार


न्यूक्लियर वेपन्स बैन मॉनिटर के संपादक नार्वेजियन पीपल्स एड के ग्रेटे ऑस्टर्न ने कहा कि दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है। यह प्रवृति 2017 में शुरू हुई थी, जो अब भी जारी है। हम जल्द ही शीत युद्ध के बाद पहली बार दुनिया में परमाणु हथियारों की कुल संख्या में वृद्धि देख रहे हैं। चीन, फ्रांस, भारत, इजरायल, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि में शामिल होने से इनकार करते हैं। इसमें परमाणु हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण को प्रतिबंधित किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.