कितने वेल्ले हो? इमर्जिंग एशिया कप में पाकिस्तान ए से हारा भारत तो इरफान पठान ने बेरहमी से की 'पड़ोसी' की धुलाई
Updated on
25-07-2023 06:03 PM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के जमकर मजे लिए हैं। इमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल में पाकिस्तान ए ने इंडिया ए को हराते हुए टूर्नामेंट अपने नाम किया था, जिसके बाद अब पाकिस्तानी इरफान पठान का एक पुराना ट्वीट निकालकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे। ये ट्वीट इरफान पठान ने टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद किया था, जिसमें उन्होंने 'पड़ोसी' पर कटाक्ष किया था। अब मामला बदल चुका है। पाकिस्तान के चैंपियन बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की बाढ़ आ गई।
पाकिस्तानियों ने इरफान पठान को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया हालांकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान फैंस को 'वेल्ला' कहकर इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। महान भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि पाकिस्तानी प्रशंसक उनके पुराने ट्वीट को नहीं भूल सकते। ट्विटर को रीब्रांड करने के एलन मस्क के फैसले के बाद पठान ने 'एक्स' पर लिखा, 'एक रविवार के ट्वीट को अभी तक भूल नहीं पाए हो। कितने वेल्ले हो? #पड़ोसी
पूरे विवाद में जिस ट्वीट का जिक्र पठान ने किया, वह सोशल मीडिया पर एक पुराना ट्वीट था, जिसे उन्होंने विराट कोहली के नेतृत्व में भारत को टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान पर चमत्कारी जीत दिलाने के तुरंत बाद पोस्ट किया था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत की जीत के बाद इरफान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, 'पड़ोसियों संडे केसा रहा।'
इमर्जिंग एशिया कप की भारत ए तब तक अपराजित था, जब तक फाइनल में उसका सामना पाकिस्तान ए से नहीं हुआ, जिसमें तैय्यब ताहिर ने शतक जड़ा, जबकि यश ढुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम बैटिंग-बोलिंग दोनों ही मोर्चों में फेल साबित रही थी। ताहिर ने पाकिस्तान ए को 50 ओवरों में कुल 352 रनों तक पहुंचाया, जबकि जवाब में भारत ए केवल 224 रन ही बना सका। जीत के बाद, पठान को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…