प्रियंका गांधी ने जिस म्यूचुअल फंड में किया है निवेश, उसने कितना दिया रिटर्न? जानें आपके लिए फायदे का सौदा है या नहीं
Updated on
24-10-2024 12:14 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का भी खुलासा किया। प्रियंका गांधी की ओर से पेश हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पास 4.24 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है। इसमें म्यूचुअल फंड में निवेश भी शामिल है।
हलफनामे के मुताबिक प्रियंका गांधी ने सिर्फ एक ही म्यूचुअल फंड में निवेश किया है। उन्होंने इसमें 2.25 करोड़ रुपये की रकम निवेश की है। इस म्यूचुअल फंड का नाम Franklin India Flexi Cap Fund है। प्रियंका गांधी ने शेयर मार्केट में कोई निवेश नहीं किया है। प्रियंका गांधी ने जिस म्यूचुअल फंड में निवेश किया है, उसका औसतन सालाना रिटर्न जबर्दस्त है।
हाई रिस्क कैटेगिरी में आता है यह
फ्रैंकलिन की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक यह 30 साल पुराना फंड है। यह म्यूचुअल फंड हाई रिस्क कैटेगिरी में आता है। यह फंड इक्विटी में 95.93%, डेट फंड में 0.14% और बाकी अन्य में निवेश करता है। 30 सितंबर तक इसके इन्वेस्टर की संख्या 3.20 लाख है।
कैसा है म्यूचुअल फंड का रिटर्न?
एकमुश्त निवेश में इसने पिछले एक साल में इसने करीब 40% का रिटर्न दिया है। वहीं अगर तीन साल के रिटर्न की बात करें तो इसने सालाना आधार पर 17.73% रिटर्न दिया है। 5 साल में सालाना आधार पर इसका रिटर्न अच्छा रहा है। इतने समय में इसने सालाना औसतन करीब 23% रिटर्न दिया है। वहीं 20 साल में इसने सालाना आधार पर 18.64% रिटर्न निवेशकों को दिया है।
2000 रुपये की SIP से बनाएं 5 लाख का फंड
आप भी इस फंड में 2000 रुपये की एसआईपी से 5 लाख का फंड मात्र 5 साल में बना सकते हैं। इसके लिए आपको इस फंड में एकमुश्त 100000 रुपये और फिर 5 साल तक हर महीने 2000 रुपये निवेश करने होंगे। इस प्रकार 5 साल में कुल निवेशित रकम 2.20 लाख रुपये होगी। इस पर सालाना 24.54% का ब्याज भी मिलेगा। ऐसे में आप 5 साल में करीब 5.20 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर लेंगे।
आपके लिए निवेश कितना सही?
अगर आप इस म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर करें। इसमें निवेश करना काफी जोखिमभरा हो सकता है। हालांकि जानकारों के मुताबिक म्यूचुअल फंड में लंबे समय तक निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि ऐसे में ये फंड अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…