Select Date:

पाकिस्तान के हाथ से गई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी तो कितना होगा नुकसान? रोड पर आ जाएगी पीसीबी

Updated on 14-11-2024 01:39 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर खींचतान जारी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साफ कह दिया है कि उसकी टीम अगले साल पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट में नहीं जाएगी। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल को मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में अगर टूर्नामेंट स्थगित होता है या किसी और देश में शिफ्ट होता है तो PCB को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

19 फरवरी से है चैंपियंस ट्रॉफी


चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में होना है। भारत के इनकार के बाद से टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। PCB ने हाइब्रिड मॉडल को सिरे से खारिज कर दिया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर टूर्नामेंट स्थगित होता है या किसी और देश में शिफ्ट होता है तो PCB पर ICC की पाबंदियां लग सकती हैं। PCB को ICC से मिलने वाली फंडिंग में कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

पाकिस्तान को कितना होगा नुकसान?


इतना ही नहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी को स्थगित करने या दूसरी जगह शिफ्ट करने का मतलब है कि होस्टिंग फीस के तौर पर मिलने वाले 65 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 1820 पाकिस्तान रुपये का नुकसान होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि PCB ने कराची, रावलपिंडी और लाहौर के स्टेडियम को रिनोवेट करवाने में भारी रकम खर्च की है। ऐसे में टूर्नामेंट का स्थगित होना या दूसरी जगह शिफ्ट होना PCB के लिए बड़ा झटका होगा। PCB ने ICC से भारत के पाकिस्तान न खेलने के फैसले पर सफाई मांगी है।

पाकिस्तानी मीडिया में मंगलवार को खबर आई थी कि PCB भारत के पाकिस्तान न आने के पीछे सुरक्षा कारणों को मानने को तैयार नहीं होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने पिछले दो वर्षों में तीन बार पाकिस्तान का दौरा किया है, इंग्लैंड दो बार और ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बार दौरा किया है। पाकिस्तान के भागीदारी के बिना आईसीसी को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि प्रसारकों और प्रायोजकों को उम्मीद है कि दोनों टीमें हाई-प्रोफाइल मैच खेलेंगी। BCCI हाइब्रिड मॉडल पर अड़ा हुआ है, ऐसे में मेगा इवेंट के लिए जगह बदलने की संभावना है। लेकिन फिलहाल गेंद ICC के पाले में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.