एमएस धोनी IPL में कब-कब विनिंग छक्का लगाने से चूके, हार के लिए मजबूर हुई टीम
Updated on
13-04-2023 08:19 PM
CSK vs RR IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार रात आईपीएल 2023 का एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने गजब का प्रदर्शन किया और चेन्नई को उसके घर में हराने का कारनामा किया, जो किसी भी टीम के लिए सबसे मुश्किल टास्क माना जाता है। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले के हीरो रहे संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में चेन्नई को विनिंग रन नहीं बनाने दिए।
पहला: CSK vs RR, Chepauk 2023 एमएस धोनी जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो टीम को 30 गेंदों पर 63 रनों की आवश्यकता थी और हाथ में 4 विकेट थे। उनके साथी रविंद्र जडेजा ने उस समय केवल दो गेंदों का सामना किया था। दोनों ने 17वें ओवर की समाप्ति तक राजस्थान रॉयल्स के स्पिनरों पर अटैक नहीं करने का फैसला किया। 2 ओवर में केवल 9 रन बनाए। धोनी ने 18वें ओवर में एडम जाम्पा को एक चौका और एक छक्का लगाया, जबकि सीएसके ने 14 रन बनाए।
सीएसके को अब राजस्थान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ दो ओवर में 40 रन चाहिए थे। जडेजा एक्शन में आए। उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। इस ओवर में 19 रन बने। अगर आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी। धोनी ने 20वें ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर दो छक्के जड़े। आखिरी 3 गेंद पर 7 रनों की जरूरत थी। दो अन्य गेंदों में 1-1 रन बना। यहां संदीप ने शानदार यॉर्कर फेंकी और पूर्व भारतीय कप्तान आखिरी गेंद पर केवल एक रन ही ले सके। उन्होंने केवल 17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन विनिंग सिक्स नहीं लगा सके।
दूसरा: RCB vs CSK, Chinnaswamy 2019 एमएस धोनी और सीएसके के फैंस को बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 2019 में भी निराशा हाथ लगी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और 161/7 का स्कोर बनाया। बैंगलोर के लिए पार्थिव पटेल ने 37 गेंदों में 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, जबकि मोइन अली ने भी 16 गेंदों में 26 रनों की अहम पारी खेली। जडेजा, ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर सभी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने पावरप्ले के दौरान ही 28 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान पर कुछ चमत्कारी करने की जिम्मेदारी थी और उन्होंने अपने ऊपर पूरे दबाव के साथ एक कठिन रन-चेज में शानदार ढंग से शुरुआती भी की।
सीएसके को आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए थे। धोनी मैदान पर थे तो उमेश यादव के हाथ में गेंद थी। धोनी ने पहली पांच गेंदों में तीन छक्के और एक चौका जड़कर अंतिम गेंद पर अंतर सिर्फ 2 रन पर ला दिया। आखिरी डिलीवरी को वह हिट करने में नाकाम रहे, लेकिन दौड़ लगा दी। यहां पार्थिव पटेल ने स्ट्राइकिंग ऐंड की ओर दौड़ रहे शार्दुल ठाकुर को रन आउट कर दिया और इस तरह CSK सिर्फ एक रन से हार गई।
तीसरा: RPS vs SRH, Visakhapatnam 2016 एमएस धोनी 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS) के लिए खेल रहे थे। उनकी टीम विशाखापत्तनम में 138 रनों का पीछा कर रही थी। मैदान पर स्पिनरों को काफी मदद मिल रही थी। आरपीएस के बल्लेबाजों के लिए भी यह आसान काम नहीं था। जॉर्ज बेली ने 40 गेंदों पर 34 रन बनाए, जबकि अश्विन ने 25 गेंदों पर 29 रन बनाए। धोनी तब बल्लेबाजी के लिए आए जब उन्हें 40 गेंदों पर 60 रनों की आवश्यकता थी और 16वें ओवर की समाप्ति पर रन रेट 11.5 हो गया था।
मुस्तफिज़ुर रहमान ने अपने आखिरी दो ओवरों में केवल 13 रन दिए तो आशीष नेहरा के अंतिम ओवर में 14 रनों की आवश्यकता थी। पहली गेंद पर परेरा ने सिंगल तो दूसरी गेंद पर धोनी ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर नेहरा ने थिसारा परेरा को हेनरिक्स के हाथों कैच आउट कराया तो अगली गेंद पर धोनी ने छक्का लगा दिया। अब मैच आसान लगने लगा था कि अगली गेंद पर धोनी रन आउट हो गए, जबकि आखिरी गेंद पर जाम्पा का विकेट गिरा। इस तरह धोनी की टीम जीत से 4 रन दूर रह गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…