Select Date:

मलाइका अरोड़ा की उम्र कितनी है? बहन अमृता अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच बता दिया सच

Updated on 25-10-2025 01:36 PM
मलाइका अरोड़ा के 23 अक्टूबर को मनाए बर्थडे के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि मलाइका की उम्र अभी कितनी है? यह चर्चा एक्ट्रेस के 2019 के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद शुरू हुई। इस कन्फ्यूजन को अब मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने क्लियर किया है। उन्होंने बताया है कि मलाइका की उम्र कितनी है।

हाल ही मलाइका अरोड़ा ने अपना बर्थडे मनाया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए तो लोगों का दिमाग चकरा गया। सभी लोग मलाइका का 50वां बर्थडे मना रहे थे। उनके केक पर 50 लिखा हुआ था। इसी बीच सोशल मीडिया पर 2019 के कुछ पुराने पोस्ट सामने आए, जिनमें दावा किया गया कि मलाइका ने तब अपना 46वां बर्थडे मनाया था। उस हिसाब से देखा जाए, तो अब 2025 में मलाइका का 52वां बर्थडे होना चाहिए।

अमृता अरोड़ा ने बताई मलाइका की असली उम्र, शेयर किया पोस्ट

इन अटकलों को अब अमृता अरोड़ा ने विराम लगाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा और साथ में बताया कि मलाइका की उम्र कितनी है। उन्होंने मलाइका के केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर 50 लिखा हुआ था। साथ में अमृता ने लिखा, '50 साल की उम्र के इतने सालों के लिए। आखिरकार तुम 50 साल की हो गई, मेरी प्यारी बहन।'

अमृता ने दिखाई थी बर्थडे की झलक, मलाइका ने भी उम्र को लेकर शेयर किया यह पोस्ट

इस तरह अमृता ने कन्फर्म कर दिया कि मलाइका की उम्र 50 साल है। मलाइका का बर्थडे गोवा में मनाया गया था। इसका एक वीडियो अमृता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें मलाइका एक दोस्त के साथ 'छैयां छैयां' गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं। वहीं, मलाइका ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें किसी ने लिखा था, 'इतने साल तक 53 साल की रहने के बाद आखिरकार तुम 50 साल की हो गईं।'

'थामा' में आइटम सॉन्ग में नजर आईं मलाइका

मलाइका के करियर की बात करें, तो वह एक्टिंग से तो कई साल से दूर हैं, पर रियलिटी शोज जज करती हैं। इसके अलावा वह हाल ही 'थामा' में एक आइटम सॉन्ग में नजर आईं, जो खूब वायरल हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.