Select Date:

कितने साल की हैं रीवा अरोड़ा? ये 4 फोटो देख लीं तो एक्ट्रेस की उम्र का खुल जाएगा कच्चा-चिट्ठा

Updated on 20-03-2023 08:33 PM
फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं सोशल मीडिया सेंसेशन रीवा अरोड़ा की उम्र को लेकर कई तरह के तर्क-वितर्क होते रहते हैं। वह कितने साल की हैं, उनकी उम्र कितनी है, क्या वो वाकई 12 साल की हैं, जैसे तमाम सवाल इंटरनेट पर छाए रहते हैं। एक्ट्रेस ने हालांकि कुछ दिन पहले कहा था कि वो जल्द ही अपनी उम्र के बारे में बताएंगी। लेकिन कैसे और कब इसकी जानकारी नहीं दी थी। मगर उनका जो लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट है, वो चीख-चीखकर इस बात की गवाही दे रहा है कि वह बच्ची नहीं रहीं।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर रीवा अरोड़ा (Riva Arora) काफी एक्टिव रहती हैं। बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ रील्स बनाती हैं। उनके साथ फोटोज भी पोस्ट करती हैं। कुछ समय पहले तो उन्होंने करण कुंद्रा के साथ एक बार में वीडियो भी बनाया है। उनके साथ रोमांस भी कर रही थीं जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें बच्ची बताया था। कहा था कि वह अपने से दोगुने उम्र के शख्स के साथ ऐसी हरकतें कर रही हैं जो कि ठीक नहीं। उनकी मां ने भी कई बार उनकी उम्र को लेकर सफाई दी लेकिन सही डिजिट नहीं बताई।

रीवा अरोड़ा को मिली चमचमाती कार

मगर रीवा अरोड़ा ने अपनी उम्र शायद अब बता दी है। उनके इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। यानी 1 करोड़ लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। अब इसी खुशी में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट डाला। चार तस्वीरों में वह चमचमाती कार के साथ नजर आ रही हैं। एक में तो उन्हें कार की चाबी भी हैंडओवर की जा रही है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा है और बताया है कि उन्हें ये ऑडी कार 10 मिलियन पूरे होने पर मां और नानी ने गिफ्ट की है। साथ ही उन्होंने इंस्टा फैमिली को इतने प्यार और सम्मान के लिए थैंक यू भी कहा है।

क्या रीवा की उम्र है 18 साल?

अब इस पोस्ट पर लोगों ने पूछा भी क्या ये ड्राइव कर सकती हैं? तो बता दें कि शायद हां। क्योंकि अब कोई 12 साल की बच्ची को तो इतनी लग्जरी कार नहीं ही देगा। कोई मां-बाप कितना भी अपने बच्चे से प्यार करे लेकिन ये बेवकूफी कोई नहीं करेगा। ऐसे में ये साफ है कि रीवा अब 18 साल की हो गई हैं या उससे ज्यादा ही हो गई होंगी। तभी तो उन्हें ये नायाब तोहफा मिला है। खैर। अभी हम भी कंफर्म नहीं कर सकते लेकिन जिस तरह से ये गिफ्ट है, उससे थोड़ी चीजें तो साफ हो ही जाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.