Select Date:

दिल्ली को लेकर कैसे केजरीवाल के 'इंद्रजाल' में फंस गए राहुल, इस एक कार्टून से समझिए

Updated on 23-05-2023 07:11 PM
नई दिल्ली: दिल्ली को लेकर केंद्र के अध्यादेश खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) को कांग्रेस (Congress) का साथ मिलेगा या नहीं यह अब तक क्लियर नहीं है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि स्टेट टीम और समान विचारधारा वाली पार्टियों से बात करने के बाद ही वह कोई फैसला करेगी। अध्यादेश (Ordinance) के खिलाफ अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विपक्षी दलों से समर्थन मांगा है। AICC महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने अध्यादेश के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है। पहले दिल्ली यूनिट से इस बारे में बात होगी। पार्टी कानून के शासन में विश्वास करती है और साथ ही साथ किसी भी राजनीतिक दल की ओर से राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठ पर आधारित अनावश्यक टकराव को भी सही नहीं मानती। कांग्रेस की ओर से इस टिप्पणी में AAP को समर्थन के साथ ही नसीहत वाली बात भी दिख रही है।

कांग्रेस के लिए इस मुद्दे पर फैसला करना भी कोई आसान काम नहीं है। अपने नेताओं की भावनाओं को देखते हुए यह और भी मुश्किल हो जाता है। दिल्ली कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित ने हाल के दिनों के बयान से इसको समझा जा सकता है। दिल्ली वाल मुद्दा सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई बैठक में भी उठा। AAP सांसद संजय सिंह ने कह कि यह अग्निपरीक्षा का समय है और कांग्रेस को यह तय करना होगा कि वह लोकतंत्र, भारतीय संघीय ढांचे के साथ खड़ी है या उसके खिलाफ खड़ी है।

कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले सप्ताह दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था। हमारा स्टैंड वही है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही था। उन्होंने कहा कि अजीब है कि सरकार पहले अध्यादेश लेकर आई लेकिन कोर्ट में रिव्यू पिटीशन भी दाखिल कर रही है। संसद में इस अध्यादेश पर बीजेपी का कहना है कि बहुमत उसके पास है। हालांकि लोकसभा में बीजेपी के पास बहुमत है लेकिन राज्यसभा में वह बहुमत के आंकड़े से दूर है।

राज्यसभा में एनडीए को बीजेडी और जगन मोहन की पार्टी से उम्मीद है। एक ओर दिल्ली का मुद्दा है वहीं 2024 के चुनावों के लिए विपक्ष के संयुक्त मोर्चे के मुद्दे पर मंथन जारी है। कांग्रेस का कहना है कि समान विचारधारा वाले दलों के साथ बैठक का फैसला एक दो दिन में होगा। इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने संकेत दिया था कि वह पटना में बैठक बुलाएंगे। पिछले दो महीनों में नीतीश कुमार और खरगे-राहुल के बीच सोमवार को दूसरी मुलाकात थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.