नई दिल्ली: भारतीय टीम को विश्व कप के एक अहम मुकाबले से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले भारत के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंड्या को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ले जाया जाएगा, जहां इंग्लैंड के एक विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज करेंगे और संभवत: उन्हें इंजेक्शन लगाए जाएंगे। पंड्या के लखनऊ में भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद है और टीम को उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।