जो हमारे लोगों को मारता है, उससे मदद कैसे ले लें?', भूकंप से तबाह सीरिया ने ठुकराया इजरायल का 'ऑफर'
Updated on
08-02-2023 05:58 PM
तेल अवीव : सीरियाई सरकार समर्थक अखबार अल-वतन ने सोमवार को एक आधिकारिक स्रोत का हवाला देते हुए भूकंप राहत के लिए इजरायल से मदद मांगे जाने के दावों को खारिज कर दिया। पड़ोसी देश तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप में सीरिया के सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए। इजरायल और सीरिया जैसे अरब देशों का विवाद काफी पुराना है। 1948 में अस्तित्व में आने के तुरंत बाद यहूदी देश को अपने पड़ोसी अरब देशों से युद्ध का सामना करना पड़ा था। 1967 में हुई छह दिनों की जंग तो पूरी दुनिया को याद है जिसमें इजरायल ने अकेले मिडिल ईस्ट का नक्शा बदल दिया था।
खबरों की मानें तो इजरायल ने पहले कहा था कि सीरिया ने उससे भूकंप राहत में सहायता के लिए मदद मांगी थी और वह इसके लिए तैयार है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने भूकंप प्रभावित सीरिया को मदद भेजने की मंजूरी दे दी है। लेकिन सीरिया के एक अधिकारी ने मदद मांगे जाने की खबरों से ही इनकार कर दिया। नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी के सांसदों से कहा, 'इजरायल को 'सीरिया के लिए मानवीय सहायता का अनुरोध एक राजनयिक स्रोत से प्राप्त हुआ है। मैंने इसे मंजूरी दे दी है।'
इजरायल और अरब देशों की पुरानी दुश्मनी
दूसरी ओर एक सीरियाई अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि दमिश्क ने 'उपहास उड़ाया और दावों का खंडन किया' कि उन्होंने इजरायल से मदद मांगी थी। अधिकारी ने कहा, 'सीरिया एक ऐसी संस्था से कैसे मदद मांग सकता है जिसने... दशकों से सीरियाई लोगों की हत्या की है?' सीरिया की सरकार इजरायल को मान्यता नहीं देती है। 1948 में इजरायल के निर्माण के बाद से दोनों के बीच कई लड़ाइयां हो चुकी हैं।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
तुर्की और सीरिया 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद अभी भी दहशत में हैं। भूकंप और उसके बाद के झटकों में बड़े पैमाने पर धराशायी हुईं इमारतों में अब तक 7200 लोग मर चुके हैं। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। बचावकर्मी बड़ी तादात में इमारतों के मलबों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं। कई देशों ने अपनी राहत और बचाव टीमें सीरिया और तुर्की भेजी हैं। तुर्की के रेस्क्यु ऑपरेशन में करीब 24,400 से अधिक आपातकालीनकर्मी शामिल हैं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…