कैसे जीतेंगे T20 वर्ल्ड कप 2026, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बता दिया फॉर्मूला!
Updated on
28-10-2025 04:09 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज 29 अक्टूबर यानी बुधवार से शुरू होने वाली है। सीरीज के शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम की प्लानिंग के बारे में भी बात की है। बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल भारत और श्रीलंका में फरवरी से शुरू होने वाला है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के रूप में देखती है। उन्होंने कहा, ‘टीम संयोजन में ज्यादा बदलाव नहीं है, क्योंकि पिछली बार जब हम दक्षिण अफ्रीका गए थे, तो हम एक तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और तीन स्पिनरों के साथ खेले थे। यहां की परिस्थितियां भी वैसी ही हैं। यह विश्व कप की तैयारी है लेकिन इसके साथ ही यह काफी चुनौतीपूर्ण है। उम्मीद है कि हमारे लिए यह सीरीज अच्छी साबित होगी।’ सूर्या के इस बयान से यही साबित होता है कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी और उसी टीम संयोजन से खेलेगी, जिससे खेलते आ रहे हैं।सूर्या ने कहा, 'हमारी तैयारी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एशिया कप 2025 से ही शुरू हो गई थी, क्योंकि जब से ही हमने टी20 खेलना शुरू करा।' भारतीय कप्तान ने कहा कि खिलाड़ी फील्डिंग पर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
न्होंने कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आप इसके लिए क्या करते हैं। हम इस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि अगर आप आज 25 कैच लेते हैं, तो कल वह दोबारा नहीं छूटेगा। अगर कैच छूट जाता है तो ज़ाहिर है निराशा होती है, लेकिन अगर आप इसके लिए अच्छे प्रयास करते हैं तो फिर कोई समस्या नहीं है।’ सूर्यकुमार ने इसके साथ ही कहा कि कई विकल्प होने के कारण अंतिम 11 का चयन करना आसान नहीं है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…