उसका टेस्ट कैसा था... पीएम मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा से पिच की घास पर पूछा ऐसा सवाल
Updated on
05-07-2024 03:34 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस से सीधे दिल्ली पहुंची। फैंस के साथ जश्न मनाने से पहले रोहित शर्मा की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। पीएम आवास से खिलाड़ियों को आमंत्रण आया था। 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के पीएम बने थे। तब से टीम इंडिया एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 रनों से जीत हासिल कर दूसरी बार खिताब जीता।
पीएम मोदी से क्या हुई बात?
पीएम नरेंद्र मोदी से टीम इंडिया की मुलाकात करीब एक घंटे की रही। वह खुद बीच में बैठे थे। रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ उनके बगल में थे। बाकी टीम चारों गोले में बैठी थी। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से बात की। रोहित शर्मा से उन्होंने मिट्टी के स्वाद के बारे में पूछा। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बारबाडोस की पिच पर जाकर मिट्टी खाई थी।
बुमराह और सूर्या से भी सवाल
जसप्रीत बुमराह से उन्होंने पूछा कि अपने अंतिम ओवर में आपके दिमाग में क्या चल रहा था? बुमराह ने साउथ अफ्रीका की पारी का 18वां ओवर डाला था। इस ओवर में दो रन बने और एक विकेट गिया। सूर्या से पीएम ने पूछा कि उस गेम-टर्निंग कैच के दौरान आप क्या सोच रहे थे? साउथ अफ्रीका की पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का कैच लिया था। इस कैच के साथ ही भारतीय टीम की जीत लगभग तय हो गई थी।
सांसें थामने वाला था फाइनल
भारत और साउथ अफ्रीका का फाइनल मुकाबला सांसें थामने वाला था। मैच की आखिरी 30 गेंदों पर साउथ अफ्रीका को 30 रन चाहिए थे। उसके 6 विकेट बाकी थे। यहां से टीम इंडिया ने वापसी करते हुए खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया। भारत के 176 रनों के जवाब में एडेन मार्करम की टीम 169 रन ही बन सकी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…