भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 के लिए कैसी होगी पिच और जानें क्या है मौसम का हाल
Updated on
08-08-2023 02:00 PM
गुयाना: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला गुयाना में खेला जाएगा। सीरीज में खेले गए अब तक दो टी20 मैचों में मेजबान वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने अब सीरीज बचाने की मुश्किल चुनौती है। शुरू के दो टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही है। यही कारण है कि दोनों ही मैच में टीम इंडिया 150 रन के स्कोर को भी पार नहीं कर सकी है।
वहीं अब कप्तान हार्दिक पंड्या की कोशिश होगी कि लगातार दो टी20 में मिली निराशा के बाद वह हर हाल में वापसी करें। हालांकि इसके लिए टीम इंडिया को पिछली गलतियों को दोहराने से बचना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं तीसरे टी20 में कैसी होगी पिच और क्या है मौसम का हाल।
कैसी होगी तीसरे टी20 के लिए पिच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच गुयाना में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भी उम्मीद की जा रही है कि पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होगा। दूसरा टी20 भी गुयाना में खेला गया था और स्पिनरों को पिच से अच्छी मदद मिली थी। पिच पर असमान उछाल के कारण बल्लेबाजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं इस पिच पर अगर कोई टीम टॉस जीतती है तो वह पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेगी, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए पिच थोड़ा आसान रहने की उम्मीद है।
कैसा रहेगा गुयाना का मौसम? (Guyana Weather Report)
गुयाना के मौसम को लेकर कहा जा रहा है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस पूरे सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। बादल छाए रहने के कारण पिच में बदलाव देखा जा सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश के कारण खेल बिगड़ सकता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…