कैसी होगी सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत प्लेइंग XI, इन प्लेयर्स का चलेगा सिक्का
Updated on
24-04-2023 08:06 PM
हैदराबाद: पिछले तीन मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी है। ऐसे में लगातार पांच हार का सिलसिला तोड़ने के बाद क्या दिल्ली सीजन की अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर पाएगी, यह देखने वाली बात होगी। खराब स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना झेल रहे वार्नर केकेआर के खिलाफ लय में दिखे और इसे बरकरार रखना चाहेंगे। दिल्ली टेबल में सबसे आखिर में है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद लगातार हार के बाद अब जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वह फिलहाल छह मैचों में चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। चलिए देखते हैं दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?
पिच व मौसम रिपोर्ट उप्पल स्टेडियम की पिच अमूमन धीमी रहती है, लेकिन यहां कुछ हाई स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिले हैं। आईपीएल में यहां पहले बैटिंग पर औसत स्कोर 159 रन का रहा है। इस सीजन यहां अभी तक पहले बैटिंग करने वाली टीम दो बार जीता है जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम को एक जीत मिली है। दिन में गरज के साथ बारिश की आशंका है, लेकिन शाम को बारिश की भविष्यवाणी नहीं है।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, फिल साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्त्जे, ईशांत शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स: पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, चेतन सकारिया, खलील अहमद सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI: हैरी ब्रुक, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…