भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें क्या कहता है वेदर रिपोर्ट?
Updated on
16-03-2023 10:06 PM
मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के में 2-1 से मिली जीत के बाद टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह वनडे में भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करें। टीम इंडिया के लिए मुंबई वनडे में हार्दिक पंड्या कप्तानी करेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरह से पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।
हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस वनडे मैच से पहले जान लेते हैं कैसा रहेगा मुंबई में मैच के दौरान कल के मौसम का हाल। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 17 मार्च को मुंबई का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। बारिश की दूर दूर तक कोई संभावना नहीं है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसके कारण मैदान पर खिलाड़ियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा आसमान लगभग साफ रहने का अनुमान है।
वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया का है दबदबा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का दबदबा रहा है। इस मैदान पर भारत और कंगारू टीम कुल तीन बार वनडे में एक दूसरे से सामना किया है। इसमें मेजबान टीम को सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई। भारत ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वानखेड़े में हराया था। वहीं आखिरी बार टीम इंडिया 2020 में विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से यहां भिड़ी थी।
2020 में खेले गए वनडे मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हराया था। ऐसे में जब हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश अपने इस खराब रिकॉर्ड को बेहतर करने पर होगी।
दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, वाशिंगटन सुंदर ,सूर्यकुमार यादव।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…