कैसी रहेगी चिन्नस्वामी की पिच? जानें यहां के मौसम का हाल, रिकॉर्ड लाइव स्ट्रीमिंग और प्लेइंग XI
Updated on
24-04-2025 01:36 PM
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। दोनों टीमों के बीच यह टक्कर बेंगलुरु के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में आरसीबी की टीम ने अपने घर में चौथी बार खेलने उतरेगी। इससे पहले यहां खेले गए तीन मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी की कोशिश होगी कि अपने घरेलू पिच पर वह इस सीजन की कम से कम पहली जीत हासिल करें।
वहीं राजस्थान के लिए आरसीबी के खिलाफ करो या मरो का मैच है। नियमित कप्तान संजू सैमसन टीम के साथ नहीं हैं। ऐसे में रियान पराग कैसे टीम को संभालते हैं यह देखना काफी रोचक होगा। इस सीजन में राजस्थान की टीम 8 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 2 में जीत मिली है। प्लेऑफ में उसके पहुंचने की उम्मीद भी अब काफी कम है, लेकिन यहां से भी टीम अगर वापसी करती और बचे हुए अपने सभी मैच जीत जाती है तो कुछ उलटफेर की संभावना बन सकती है। वहीं आरसीबी की टीम ने इस सीजन में दमदार खेल दिखाते हुए अब तक के 8 मैच में से 5 में जीत हासिल कर 10 अंक जुटा चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मैच के लिए कैसी होगी यहां की पिच, क्या है इस मैदान का रिकॉर्ड और कैसा रहेगा मौसम का हाल।
आरसीबी बनाम राजस्थान, चिन्नास्वामी पिच रिपोर्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की पिच से बॉलिंग साइड के लिए ज्यादा कुछ मदद नहीं मिलता है। इसके अलावा छोटी बाउंड्री होने के कारण खूब चौके और छक्के भी उड़ते हैं। यही कारण है कि चिन्नास्वामी में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखा जाता है। हालांकि, इस सीजन में अभी तक ऐसा नहीं देखा गया है। इस सीजन में यहां खेले गए तीन मैचों में 200 रन का स्कोर पार नहीं हुआ है। इसके अलावा चेजिंग टीम ने ही तीनों मैच जीते हैं। ऐसे में साफ है कि इस मैदान पर टॉस की भूमिका काफी अहम रहेगी और टॉस जीतने वाली टीम निश्चित रूप से यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
कैसा रहेगा आज बेंगलुरु का मौसम?एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में पिछला मैच आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। पिछले मैच में बारिश के कारण सिर्फ 14-14 ओवर का खेल हो पाया था, लेकिन आरसीबी और राजस्थान के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में बारिश के आसार नहीं हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वहीं शाम के 7 बजे के का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रात बढ़ने के साथ यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बारिश नहीं होने के कारण फैंस को पूरे 40 ओवरों का खेल देखने को मिल सकता है।
कहां देख सकते हैं आरसीबी और राजस्थान के बीच का मुकाबला आरसीबी और राजस्थान के बीच मैच को टेलीविजन पर अलग-अलग भाषाओं में स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर लाइवस्ट्रिमिंग का लुत्फ आप उठा सकते हैं। इसके साथ ही मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको नवभारत टाइम्स स्पोर्ट्स पर भी मिलती रहेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…