Select Date:

रामदास आठवले की मांग कैसे पूरी करेंगे फडणवीस? मंत्री पद के साथ लोकसभा की 2 और विधानसभा की 15 सीटें चाहती है RPI

Updated on 07-06-2023 06:58 PM
नागपुर: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली आरपीआई (ए) ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार के समय मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) एनडीए कोटे से 2024 के चुनाव में कम से कम दो लोकसभा सीट (महाराष्ट्र में कुल 48 में से) और 10 से 15 विधानसभा सीट की मांग करेगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने कहा, 'आरपीआई (ए) को महाराष्ट्र में अगले मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद मिलना चाहिए। मैंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ इस पर चर्चा की थी। मैं उनसे फिर से मिलूंगा। मुझे लगता है कि हमें भी सत्ता साझा करने का अवसर मिलना चाहिए।' सत्ताधारी बीजेपी और शिवसेना के सदस्यों के बीच मंत्रिमंडल के विस्तार का बेसब्री से इंतजार है।


पिछले साल जून में सत्ता में आने के बाद नौ अगस्त को शिंदे-फडणवीस सरकार में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया था, जबकि नियमों के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। हालांकि, शिंदे और फडणवीस ने मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए कोई तारीख नहीं बताई है।

मंत्रिमंडल विस्तार मॉनसून सत्र से पहले होगा
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता शंभूराज देसाई ने कहा कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र या उससे भी पहले हो जाएगा। आठवले की पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की घटक है। आठवले ने यह भी कहा कि आरपीआई (ए) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र में नगर निगमों और जिला परिषदों के लिए आगामी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, 'मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा कि आरपीआई (ए) को महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के लिए कम से कम दो से तीन लोकसभा सीट और 10 से 15 विधानसभा सीट मिलें।'
शिरडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहेंगे
एक सवाल पर आठवले ने कहा कि वह 2024 के चुनावों में शिरडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहेंगे। राज्यसभा सदस्य आठवले ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए कहा कि विपक्षी दलों को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों के बारे में पूछे जाने पर आठवले ने कहा कि भारत के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिना वजह आलोचना करना उचित नहीं है। आठवले ने यह भी कहा कि आरपीआई (ए) दलित पैंथर पार्टी को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.