भारत कैसे बनेगा WTC चैंपियन? ऑस्ट्रेलिया से जंग से पहले हेड टु हेड से प्लेइंग-11 तक, जानें महामुकाबले के बारे में सबकुछ
Updated on
07-06-2023 08:27 PM
लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरने वाले संभावित 11 में से नौ खिलाड़ी दो महीने तक आईपीएल में व्यस्त रहने के बाद इस पांच दिनी भिड़ंत में उतरेंगे। उधर, ऑस्ट्रेलिया के संभावित खिलाड़ियों में से केवल दो ही आईपीएल-16 में सक्रिय थे। आईपीएल की फॉर्म टेस्ट जीत में काम आएगी या फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए ज्यादा फ्रेश होंगे? आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का रेकॉर्ड बेहतर रहा है। क्या इसका दबाव भारत पर होगा? इन सब सवालों के जवाब अगले पांच दिनों में मिल जाएंगे।
मगर एक बात तय है कि द ओवल पर इस बार जो होने जा रहा है वह पहले कभी नहीं हुआ। यहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल तो पहली बार हो ही रहा है, यह पहला मौका है जब जून के महीने में यहां कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में यहां की पिच और मौसम दोनों टीमों के लिए बिल्कुल अलहदा होंगी। यहीं पर मामला फिफ्टी-फिफ्टी का बन जाता है। द ओवल की अलग तरह की परिस्थितियों से जल्द और बेहतर तालमेल बिठाने वाली टीम ही इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनेगी।
परिस्थितियों की समझ द ओवल में पहला टेस्ट मैच 1880 में खेला गया था, लेकिन यह पहला अवसर है जबकि वह जून के महीने में टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हालांकि इस आंकड़े को गंभीरता से नहीं ले रहे। उन्होंने कहा,‘हम सुन रहे हैं यहां जून में बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली जाती है। काउंटी के मैच यहां खेले गए हैं। हमने देखा था कि दो सप्ताह पहले यहां मैच खेला गया था। ऐसा नहीं है कि इस मैदान पर यह इस सीजन का पहला मैच होगा। हम इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं कि परिस्थितियां कैसी हैं और अगले पांच दिन में क्या होने वाला है।’
बॉलिंग कॉम्बिनेशन की पहेली भारत की कौशल और जज्बे से भरी टीम ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें आईसीसी खिताब के एक दशक के सूखे को खत्म करने पर टिकी होंगी। डब्ल्यूटीसी के पिछले दो चक्र में भारत सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीम रहा है। भारत पिछले 10 साल में सफेद गेंद के लगभग सभी बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल रहा, लेकिन इसके बावजूद खिताब नहीं जीत पाया। भारत रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जाडेजा की स्पिन जोड़ी को खिलाने को लेकर उत्सुक होगा, लेकिन इंग्लैंड में गर्मियों की शुरुआत है और तरोताजा पिचों पर चौथा तेज गेंदबाज बेहतर विकल्प हो सकता है। ऐसे में अश्विन को बाहर बैठना पड़ सकता है। तब शार्दुल ठाकुर इलेवन में होंगे।
बैटर्स का 'अल्टीमेट टेस्ट' भारतीय बल्लेबाजों के लिए ऑस्ट्रेलिया के पेसर्स पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड का सामना करना आसान नहीं होगा। इस मुकाबले को ‘अल्टीमेट टेस्ट’ कहां जा रहा है और बेशक इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा शुभमान गिल जैसे उभरते हुए स्टार की परीक्षा होगी। चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट की अच्छी फॉर्म को इस मुकाबले में दोहराना चाहेंगे, जबकि अजिंक्य रहाणे वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब होंगे। भारतीय टीम के विपरीत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मैच फिट होने का अधिक मौका नहीं मिला है, लेकिन वे इस मुकाबले में तरोताजा होकर उतरेंगे। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ काउंटी टीमों का हिस्सा रहे। पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों ने स्वदेश में तैयारी करने का विकल्प चुना।
भारत के लिए सबसे अहम विकेट मैच का नतीजा काफी हद तक इस पर निर्भर करेगा कि स्तरीय तेज गेंदबाजी के खिलाफ दोनों टीम का टॉप ऑर्डर कैसा प्रदर्शन करता है। ऑस्ट्रेलिया को ओपनर उस्मान ख्वाजा से काफी उम्मीदें हैं जबकि डेविड वॉर्नर अपने करियर के अंतिम चरण में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। इस मैदान पर स्मिथ का औसत 97.75 का है और अगर भारत को मैच पर पकड़ बनानी है तो उन्हें जल्दी आउट करना होगा। द ओवल पर तीन टेस्ट में दो सेंचुरी बना चुके स्मिथ का विकेट भारतीय बोलर्स के लिए सबसे अहम होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…