प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी राजस्थान रॉयल्स, 3 स्थान के लिए 5 टीमों में टक्कर, समझें पूरा सेनेरियो
Updated on
20-05-2023 08:20 PM
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाये थे लेकिन राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम 14 मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि पंजाब खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी 14 पॉइंट हैं। लेकिन दोनों के 1-1 मैच बचे हैं। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं हैदराबाद, दिल्ली और पंजाब का सफर खत्म हो चुका है। केकेआर भले ही रेस में है लेकिन उनका नेट रनरेट माइन में है और इसी वजह से प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो चुकी है।
लीग में चार मुकाबले बाकी
आईपीएल 2023 में अब चार ही ग्रुप मुकाबले बचे हैं। आज दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी। वहीं दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने केकेआर की चुनौती होगी। रविवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद आरसीबी और गुजरात की टक्कर देखने को मिलेगी।
चेन्नई और लखनऊ को अपने-अपने मुकाबलों में जीत मिलती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी। लेकिन उन्हें भी नेट रनरेट की चिंता है। जिसका NNR बेहतर होगा, वह नंबर-2 पर रहेगी और प्लेऑफ में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। अगर दोनों टीमें हार जाती हैं तो उनसे उम्मीद करना होगा कि मुंबई और आरसीबी भी हार जाए। ऐसे में भी दोनों प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर मुंबई और आरसीबी अपने-अपने मुकाबले जीत जाती है तो लखनऊ और चेन्नई में हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।
कैसे पहुंचेगी मुंबई?
14 पॉइंट वाली टीमों में मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट सबसे खराब है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को किसी भी कीमत पर हराना होगा। इसके साथ ही उम्मीद करना होगा कि लखनऊ, चेन्नई और आरसीबी में से कोई भी एक टीम अपना मुकाबला हार जाए। ऐसे में मुंबई को प्लेऑफ में जगह मिल जाएगी।
आरसीबी के लिए समीकरण?
आरसीबी ने दो मैच पहले राजस्थान रॉयल्स को 100+ रनों से हराया था। जिससे उनका नेट रन रेट काफी बेहतर हो गया है। लखनऊ, चेन्नई और मुंबई अपने-अपने मुकाबले जीत भी जाते हैं तो आरसीबी गुजरात को हराकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस को बाहर होना पड़ेगा।
राजस्थान का सिनेरियो?
राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने पर चेन्नई और लखनऊ के मुकाबलों का कोई असर नहीं पड़ेगाा। क्योंकि दोनों के पॉइंट राजस्थान से ज्यादा है। राजस्थान को मतलब मुंबई और आरसीबी से है। मुंबई इंडियंस से उसका रन रेट काफी बेहतर है। ऐसे में राजस्थान उम्मीद करेगा कि मुंबई हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ हार जाए। वहां अंतर से फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन आरसीबी का NNR उससे बेहतर है। ऐसे में राजस्थान को ये भी उम्मीद करना होगा कि आरसीबी कम से कम 6 रन या 4 गेंद रहते गुजरात से हार जाए। ऐसा होता है तो चेन्नई और लखनऊ के साथ राजस्थान को प्लेऑफ में जगह मिल जाएगा। गुजरात वहां पहले से ही है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…