Select Date:

तेज गेंदबाजों को चोटिल होने के कैसे बचाएगी टीम इंडिया, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का प्लान जान लीजिए

Updated on 21-11-2023 01:47 PM
अहमदाबाद: भारतीय टीम को इस साल दिसंबर से मार्च (2024) तक दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सात टेस्ट मैच खेलना और ऐसे में टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि तेज गेंदबाजों को चोट से बचाये रखने के लिए उनके कार्यभार को अच्छे से प्रबंधित करना होगा। मोहम्मद शमी (सात मैच में 48.5 ओवर में 24 विकेट), जसप्रीत बुमराह (11 मैचों में 91.5 ओवर में 20 विकेट) और मोहम्मद सिराज (11 मैचों में 82.3 ओवर में 14 विकेट) ने रविवार को संपन्न वनडे विश्व कप में भारतीय गेंदबाजी की बागडोर संभाली थी। ये सभी गेंदबाज एशिया कप से ही टीम के नियमित सदस्य रहे हैं।

म्हाम्ब्रे ने विश्व कप के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हमें बहुत सोच-समझ कर इन गेंदबाजों के कार्यभार का प्रबंधन करना होगा। इन लोगों ने काफी क्रिकेट खेला है, इसलिए हमें यह देखना होगा कि हम इसे कैसे कर सकते हैं।’ म्हाम्ब्रे का टीम के साथ आधिकारिक अनुबंध भी विश्व कप के साथ समाप्त हो गया था। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर अब तक चर्चा नहीं की है।’
भारतीय ड्रेसिंग रूम में पिछले दो साल में म्हाम्ब्रे की भूमिका काफी अहम रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह टेस्ट टीम के लिए तैयार है या नहीं। वह चोट से उबरने के बाद टी20 और वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं। म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘हमें काफी समय तक बुमराह की कमी खली। जब वह टीम में होते हैं तो आप देख सकते हैं कि उनकी मौजूदगी का कितना असर होता है।’

भारतीय टीम के पास मुख्य तेज गेंदबाजों की शानदार तिकड़ी है लेकिन म्हाम्ब्रे भी युवा गेंदबाजों को लेकर उत्साहित हैं। म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘मुकेश, प्रसिद्ध, आवेश और कुलदीप सेन राष्ट्रीय टीम के दावेदार हैं।’ गेंदबाजी कोच ने शुरुआती चार मैच नहीं खेलने के बावजूद शमी की विकेट लेने की क्षमता को अविश्वसनीय करार दिया। उन्होंने कहा, ‘शमी अविश्वसनीय रहे हैं। उन्हें जाहिर तौर पर शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिला, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी की और पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी की, वह अविश्वसनीय था।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.