भिड़ंत के बाद ऋतिक-राणा को मिली सजा, कप्तान सूर्यकुमार पर भी भारी भरकम जुर्माना
Updated on
17-04-2023 07:46 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला बीते रविवार 16 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव थे। सूर्या का यह बतौर कप्तान पहला मैच था और उन्हें पहले ही मुकाबले में भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ा। दरअसल, कप्तान सूर्यकुमार यादव पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल की न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए कप्तान सूर्यकुमार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मुंबई ने इस मैच को पांच विकेट से जीता। केकेआर के कप्तान नीतीश राणा पर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा। राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत ‘लेवल एक’ के अपराध को स्वीकार कर लिया। लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारतीय घरेलू क्रिकेट के दो खिलाड़ियों के बीच गरमा-गर्मी इस मैच में देखने को मिली। राणा शौकीन के बीच तीखी बहस हुई।
शौकीन ने आउट करके नीतीश को दिखाए तेवर
यह घटना पहले बल्लेबाजी कर रहे केकेआर की पारी के नौवें ओवर में हुई जब शौकीन ने राणा को आउट करने के बाद उनसे कुछ कहा। राणा ने इसके बाद पलटकर शौकीन की तरफ बढ़ते हुए कुछ कहा। मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी पीयूष चावला ने दोनों के बीच मामले को शांत करवाया। शौकीन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत ‘लेवल एक’ के अपराध को स्वीकार कर लिया। आचार संहिता के ‘लेवल एक’ के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…