गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, नाविकों की भी खूब रही चांदी, जानें क्यों
Updated on
17-06-2023 06:36 PM
बक्सर: गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गाजे-बाजे के साथ ट्रेन और बसों पर सवार होकर लोग गंगा घाट पहुंचे। गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान पूरा मां गंगा का घाट गुलजार रहा। गंगा में नाव चलाने वाले लोगों की भी खूब चांदी रही। दरअसल, गंगा की घाट पर जुटे हजारों की संख्या में लोग मुंडन समारोह में पहुंचे थे। लोगों ने पहले गंगा में डुबकी लगाई, फिर पूजा-पाठ की रस्म अदायगी की।
मां गंगा को चादर चढ़ाने की परंपरा
गंगा स्नान पूजा के बाद नाव पर सवार होकर मां गंगा को चादर चढ़ाने के लिए उस पार गए। फिर वापस घाट पर लौट कर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान गंगा घाटों पर बैंड-बाजों के साथ खाने-पीने का भी भरपूर इंतजाम किया गया था। गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने सबसे पहले मां गंगा की विधिवत पूजा की। फिर डुबकी लगाने के बाद रस्म अदायगी की शुरुआत की गई।
शुभ मुहूर्त में हुआ मुंडन संस्कार
इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक गंगा घाट पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। बच्चों के मुंडन संस्कार के बाद मां गंगा को चादर चढ़ाने की पुरानी परंपरा रही है। इसी को लेकर शुभ मुहूर्त था, काफी संख्या में लोग गंगा घाट पर जुटे थे। गाजे-बजे के साथ गंगा घाट काफी गुलजार दिखा। इस दौरान भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बरिसवन से आए कोमल तिवारी ने बताया कि उनके पोते का मुंडन का कार्यक्रम था, इसलिए वे लोग गंगा घाट पहुंचे हैं।
युग-युगांतर से चली आ रही परंपरा
मां गंगा की पूजा-पाठ के बाद उन लोगों ने चादर चढ़ाया। ये परंपरा युग-युगांतर से चली आ रही है। इस दौरान गंगा घाट पर ही लोगों को विधिवत रूप से भंडारे के माध्यम से खाना भी खिलाया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हजारों वर्षों से ये परंपरा चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बक्सर के गंगा घाट पर ही मुंडन संस्कार कराया जाता है। किसी भी बच्चे के जन्म के बाद मां गंगा से उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की जाती है। जब बच्चा दो वर्ष का हो जाता है तो उसके बाद गंगा के घाट पर विधिवत रूप से उसका मुंडन संस्कार कराया जाता है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…