Select Date:

हुमा कुरैशी का गाना 'इश्क कमीना' रिलीज, 2 सेकेंड भी झेल नहीं पाए फैंस, बोले- SRK-ऐश्वर्या का कोई तोड़ नहीं

Updated on 27-06-2026 03:10 PM
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन है। नए गाने में इस कल्ट क्लासिक गाने को नए विज़ुअल अंदाज में पेश किया गया है, साथ ही इसकी जबरदस्त एनर्जी और शानदार अपील को भी बनाए रखा गया है। इसमें हुमा कुरैशी कुछ डांस स्टेप्स भी करती नजर आ रही हैं, लेकिन वो ओरिजिनल गाने के ऐश्वर्या और शाहरुख की केमेस्ट्री को छू भी नहीं पाई हैं।

हुमा कुरैशी और रचित सिंह पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है, साथ ही इसमें ग्लैमर, एटीट्यूड और शानदार डांस मूव्स का भी तड़का है। 'इश्क कमीना' एक स्टाइलिश सेलिब्रेशन की तरह है, जो पुरानी यादों और फिल्म के आज के दौर वाले अंदाज का बेहतरीन मेल है।

'इश्क कमीना' का नया वर्जन

गाने में हुमा कुरैशी ने जमकर डांस किया है। इसमें रचित सिंह की भी एंट्री होती है और वो काफी स्टाइलिश लग रहे हैं, लेकिन लोगों ने गाने के रिलीज होते ही इसे नकार दिया है। कमेंट सेक्शन में तारीफ तो की गई है, लेकिन पुराने वाले का जिक्र भी बराबर है।


लोगों ने उड़ा दी खिल्ली

कमेंट में से एक में लिखा था, 'मुझे समझ में नहीं आता इन्हें खुद पता नहीं चलता क्या ..कितना खराब बना दिया गाना ..बॉलीवुड में अच्छे खासे गाने को बर्बाद करने की आदत है। तुमसे नहीं हो पाएगा।' एक ने कहा- शाहरुख ऐश्वर्या के आस-पास भी नहीं पहुंच पाए। एक ने लिखा- मत किया करो यार, बेइज्जती क्यों करवानी।

हुमा कुरैशी ने क्या कहा?

इस मशहूर गाने को फिर से बनाने के बारे में बात करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा, 'जब यह गाना हमारे पास आया, तो हम इसे वापस लाने के लिए बहुत खुश थे। 'इश्क कमीना' एक बहुत बड़ा गाना है, लगभग हर कोई कभी न कभी इस पर नाचा है और इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। हम नर्वस थे, सच में नर्वस थे। लेकिन हम ओरिजिनल गाने की नकल करने की कोशिश नहीं कर रहे थे। हम अपना खुद का अंदाज लाना चाहते थे और साथ ही उन सभी चीजों का जश्न मनाना चाहते थे जिन्होंने इसे इतना मशहूर बनाया। और रेमो सर का हमारे लिए इसे कोरियोग्राफ करना, इसने इसे और भी खास बना दिया।'


'बेबी डू डाई डू' की रिलीज और कास्ट

इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने की है, जिनके खास अंदाज ने इस रीक्रिएशन को एक नई विज़ुअल पहचान दी है। नचिकेत सामंत के निर्देशन और पुणे 04 फिल्म के साथ मिलकर 'सलीम सिब्लिंग्स प्रोडक्शन' में बनी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, रचित सिंह, मरूधा शेखावत, विद्या मालवदे, अरुण कुशवाहा और हिमांशु मलिक भी हैं। फिल्म का गाना 'टिप्स म्यूजिक' ने रिलीज किया है और अब यह सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.