पाकिस्तान में इंसानियत भी खत्म! राशन मांगने पहुंचे किन्नर को ऑफिस में नचाया, देखें वीडियो
Updated on
29-01-2023 06:26 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में इस समय राशन हासिल करना भी अवाम के लिए कोई बड़ी जंग जीतने जैसा है। देश के कई हिस्सों से आटा-दाल गायब हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को राशन के लिए झगड़ते और गाड़ियों का पीछा करते देखा जा सकता है। इस बीच पाकिस्तान से एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक किन्नर को नाचते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि किन्नर को राशन के बदले नाचने के लिए मजबूर किया गया था। इस तरह के दावे यह दिखाते हैं कि संकटग्रस्त पाकिस्तान में अब खाने-पीने की आम चीजें बेहद 'अहम' हो चुकी है।
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी उर्दू की खबर के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो गुजरांवाला का है। राशन के बदले सरकारी कर्मचारियों ने किन्नर को नाचने के लिए मजबूर किया था। वीडियो सामने आने के बाद उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक किन्नर का आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों ने राशन के बदले नाचने के लिए कहा था। दूसरी ओर सरकारी कार्यालय के प्रभारी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वीडियो पुराना है।
कंगाली ने बना दिया 'मुर्गी चोर'
मुल्क में कंगाली के आलम ने अपराधों को बढ़ा दिया है। पेट भरने के लिए लोग अब कहीं से भी चोरी करने को भी तैयार हैं, फिर भले वह सेना का मुख्यालय ही क्यों न हो। हाल ही में कुछ चोरों ने सेना के हेडक्वार्टर से पोल्ट्री फार्म लूट लिया। खबर है कि करीब 12 लोग हथियारों से लैस होकर आए, कर्मचारियों को बंधक बना लिया और फार्म से लगभग 5 हजार मुर्गियां लूट लीं। ये मुर्गियां करीब 30 लाख रुपए की थीं।
जनता पर पड़ेगी टैक्स की मार
पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने की कगार पर है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आगामी मई तक मुल्क दिवालिया हो जाएगा। पाकिस्तान सरकार को आईएमएफ के लोन की सख्त जरूरत है। कर्ज हासिल करने के लिए सरकार को संस्था की कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। ऐसे में आने वाले समय में पाकिस्तानी अवाम पर टैक्स की तगड़ी मार पड़ सकती है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…