अच्छा करने की भूख... एशिया कप से पहले बाबर आजम ने भरी हुंकार, जीतने के लिए लगा देंगे एड़ी चोटी का जोर
Updated on
22-08-2023 01:22 PM
नई दिल्ली: आत्मविश्वास से भरे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सोमवार को कहा कि टीम के खिलाड़ी सफलता की ‘भूख’ से प्रेरित हैं और उनकी नजरें प्रतिष्ठित एशिया कप और विश्व कप खिताब जीतने पर टिकी हैं। न्यूजीलैंड पर घरेलू सीरीज में 4-1 से जीत के बाद पाकिस्तान इस समय वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के कगार पर है।
टीम अगर मंगलवार से अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ करने में सफल रही तो रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर शीर्ष पर पहुंच जायेगी। बाबर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच की पूर्व संध्या पर सोमवार को हंबनटोटा में कहा, ‘इस टीम में हर खिलाड़ी में अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। हर खिलाड़ी मैच जिताऊ प्रदर्शन करना चाहता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने हाल में देखा है कि विभिन्न मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच बने है। यह किसी भी टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। जब आप बड़े टूर्नामेंटों में प्रदर्शन करते हैं, तो टीम और व्यक्तिगत रूप से आपका मनोबल बढ़ता है।’
30 अगस्त से होगा एशिया कप का आगाज
आपको बता दें कि 30 अगस्त से एशिया कप 2023 का आगाज होने वाला है। वनडे वर्ल्ड कप की वजह से इस साल एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। एशिया कप 2023 हायब्रिड मॉडल के रूप में खेला जाने वाला है। पाकिस्तान और श्रीलंका में इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
2 सितंबर को होगा भारत-पाक का महामुकाबला एशिया कप 2023 में पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम का चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ 2 सितंबर को होगा। हर कोई इस हाई वोल्टेज मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 21 अगस्त सोमवार को एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड भी अनाउंस कर दिया है। टीम में सरप्राइज एंट्री युवा तिलक वर्मा की हुई है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…