Select Date:

पति को धीमा जहर देकर मारा:प्रॉपर्टी के लिए प्रेमी के साथ रची साजिश

Updated on 04-12-2022 05:24 PM

मुंबई के सांताक्रूज में हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला रोज अपने पति के खाने में धीमा जहर मिलाती थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने पति कमलकांत को मार डाला। इतना ही नहीं उसने कमलकांत की बीमा पॉलिसियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की थी।

आरोपी की पहचान 46 साल की काजल सिंह और 45 साल के प्रेमी हितेश जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले काजल की सास की मौत इसी तरह हुई थी। उनमें भी बीमारी के वही लक्षण थे, जो उसके पति में पाए गए थे। पुलिस दोनों की हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

पति से अलग रही थी महिला
जांच में पता चला है कि काजल कुछ साल पहले अपने कमलकांत से अलग रहने लगी थी, लेकिन बच्चे के फ्यूचर को देखते हुए वह अपने पति के पास वापस लौट आई थी। पुलिस ने ये भी बताया कि कमलकांत को धीमा जहर देने का आइडिया हितेश का था ताकि धीरे-धीरे उसकी मौत हो जाए और किसी को पता भी न चले।

पुलिस के मुताबिक कमलकांत के खून में आर्सेनिक और थैलियम के अंश बहुत अधिक मात्रा में पाए गए। किसी भी इंसान के शरीर मे इस तरह से इस तरह के मेटल मिलना असमान्य बात है।

पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस के मुताबिक फैमिली डॉक्टर की सलाह पर कमलकांत ने दवाई खाई। उसके बाद पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में रहने के दौरान कमलकांत के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया, जिससे डॉक्टरों को उसके ऑर्गन फेल होने का शक हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके खून के सैंपल जांच के लिए भेजे, जिसमें भारी मात्रा में आर्सेनिक और थैलियम मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 19 सितंबर को कमलकांत की मौत हो गई थी।

महिला ने सास की हत्या की बात कबूली
कमलकांत से पहले उसकी मां की भी मौत इसी तरह से हुई थी। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पति के साथ-साथ अपनी सास की हत्या की बात कबूली है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 8 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.