Select Date:

पति पत्नी और पंगा: GK में फेल हुईं TV की बहुएं, राज्य से जुड़े सवाल का जवाब देने में कराई बेइज्जती, नागिन भी आई

Updated on 08-11-2025 01:36 PM
इस हफ्ते ' पति पत्नी और पंगा ' में एक ऐसा मोमेंट देखने को मिलेगा, जिस पर हर कोई बात करेगा। टेलीविजन की नई-नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी अपने खास आकर्षण और शरारती एजेंडे के साथ सेट की शोभा बढ़ाने आ रही हैं। यह कोई साधारण सेलिब्रिटी की प्रेजेंस नहीं है, बल्कि इसमें एक ट्विस्ट भी है।

प्रियंका ने कभी शो 'उडारियां' में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था, वो लौट आई हैं। वह पूरे एपिसोड में ईशा और अभिषेक को अपने एक्स दोस्त कहती रहती हैं, जिससे दर्शक हंसी के ठहाकों में डूब जाते हैं और जोड़ियां भी खूब हंसती हैं। लेकिन प्रियंका यहां केवल पुरानी दोस्ती की याद ताजा करने के लिए नहीं बल्कि नागिन 7 के बारे में भी बताने आई हैं।

बहुओं का जीके टेस्ट

कई सारे मजेदार टास्क के बीच एक जनरल नॉलेज से जुड़ा टास्क होता है जिसमें पहले ईशा और तेजस्वी आमने-सामने आती हैं। दोनों से कुछ सवाल पूछे जाते हैं जिनका वो गलत जवाब देती हैं। यहां तक कि सारी बहुएं इसमें फेल ही हो जाती हैं।

टीवी की बहुएं फिसड्डी निकलीं

उनसे पूछा जाता है कि अरुणाचल प्रदेश की राजधानी कहां हैं तो तेजस्वी के साथ ईशा और रुबीना भी गलत जवाब ही देती हैं। यहां तक कि देबिना बीच में घुंसती जरूर हैं लेकिन वो भी गलत ही बोलती हैं। ये देखकर सारे लड़के हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।

'पति पत्नी और पंगा' का लास्ट एपिसोड

सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी का होस्ट किया जाने वाला 'पति पत्नी और पंगा' अपने रोमांस, ह्यूमर और मजेदार चुनौतियों के शानदार मिश्रण से दर्शकों को बांधे हुए है। टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह शो इसी महीने खत्म होने वाला है। 'पति पत्नी और पंगा' का आखिरी एपिसोड 16 नवंबर को प्रसारित होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.