हट यार... कैमरामैन पर क्यों भड़की काव्या मारन, नहीं कर पाई खुद पर काबू
Updated on
10-04-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 9 अप्रैल रविवार की रात काफी यादगार रही। टीम का प्रदर्शन सातवें आसमान पर था। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने तीसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंदा है और सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस मैच का आयोजन हैदराबाद में ही हुआ था। ऐसे में फैंस और प्लेयर्स का इस पहली जीत के बाद खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची हुई थी।
जब-जब काव्या मैदान में अपनी टीम को चीयर करने जाती हैं तब-तब फैंस को उनकी नई तस्वीरें देखने को मिलती है। कैमरामैन का पूरा फोकस काव्या पर रहता है। लेकिन जब पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में कैमरामैन ने यह हरकत की तो काव्या गुस्से से तिलमिला गई। उन्होंने ऐसा खतरनाक रिएक्शन दिया जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।लाइव मैच में कैमरामैन पर भड़की काव्या मारन
सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन को काफी कैमरा फ्रेंडली माना जाता था। वह कभी भी कैमरा के सामने हिचकिचाती नहीं थी, और लाइमलाइट का आनंद उठाती थीं। लेकिन जब एसआरएच और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में कैमरामैन उनके मुंह पर कैमरा लाया तो वो भड़क गई। उन्होंने कैमरा में देखते हुए क्या 'हट यार'। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनकी यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।
इसके अलावा बात करें मैच की तो, हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 99 रन कप्तान शिखर धवन ने बनाए। वह अंत तक नाबाद भी रहे। 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स ने 8 विकेट और 17 गेंद रहते टारगेट को चेज कर लिया। राहुल त्रिपाठी ने टीम के लिए 48 गेंद में 74 रन की अहम पारी खेली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…