भिंडी-टमाटर, मिर्च के हाइब्रिड बीज उन्नत केंद्र में होंगे तैयार
Updated on
12-10-2024 12:13 PM
ग्वालियर। सब्जियों के हाइब्रिड बीज उत्पादन के लिए विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के मंदसौर स्थित उद्यानिकी महाविद्यालय में उन्नत केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसकी लागत 416.60 लाख रुपये है। यहां तीन साल में हाइब्रिड बीज तैयार होंगे।
उन्नत केंद्र में भिंडी, टमाटर, मिर्च और तोरई के हाइब्रिड बीजों का उत्पादन किया जाएगा। इससे निजी कंपनियों की हाइब्रिड सब्जी के बीज उत्पादन में एकाधिकार कम होगा। साथ ही किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। इतना ही नहीं किसानों के जरिये भी सब्जियों के हाइब्रिड बीज का उत्पादन कराने की तैयारी है।
उन्नत केंद्र में बीज को तीव्र गति से तैयार करने के लिए कृत्रिम वातावरण दिया जाएगा, इससे विभिन्न सब्जियों के बीज कम समय में किसानों के लिए उपलब्ध कराए जा सकें। केंद्र में बीज विकसित करने के लिए तापमान, नमी, रोशनी आदि को नियंत्रित किया जाएगा। इससे फसल के लिए अनुकूल वातावरण 365 दिन बनाकर रखा जा सकेगा। कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों से तीन साल में सब्जियों के हाइब्रिड बीज हर किसान की पहुंच में होंगे, वह भी कम कीमत में। कृषि विश्वविद्यालय तैयार बीज को पैकिंग कर बाजार में भी मुहैया कराएगा।
ऐसे तैयार होते हैं हाइब्रिड बीज
एक ही पौधे की दो अलग-अलग किस्मों को मिलाकर एक हाइब्रिड बनाया जाता है। क्रासिंग में एक पौधे के नर फूल से पराग लेकर उसे दूसरे पौधे के फीमेल फूल के हिस्सों में ट्रांसफर किया जाता है। एक बार जब फीमेल फूल की ओवरी में परागण हो जाता है, तो ये फूलना और फल बनना शुरू कर देता है। उस फल के अंदर जो बीज विकसित होते हैं, वे हाइब्रिड बीज होते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा उद्यानिकी महाविद्यालय मंदसौर में बीज उत्पादन के लिए उन्नत केंद्र तैयार किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में किसानों को कम दर पर सब्जियों के संकर बीज मिल सकेंगे। इससे उनकी आय में इजाफा होगा।
-डा. अरविंद शुक्ला, कुलपति, विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…