हैदराबादी बिरयानी के तो दीवाने हो गए, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत में खूब मजा आ रहा
Updated on
02-10-2023 01:22 PM
हैदराबाद: वर्ल्ड कप खेलने के मकसद से सात साल बाद भारत आई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम यहां अपनी मेहमाननवाजी से गदगद है। हैदराबाद में फ्लाइट लैंडिंग के साथ ही बाबर सेना को जबरदस्त प्यार मिल रहा है। एयरपोर्ट और होटल के बाहर हुए भव्य स्वागत ने खिलाड़ियों को तो खुश कर ही दिया था, लेकिन भारतीय खाने ने भी पाकिस्तानी टीम का दिल जीत लिया है। खिलाड़ी 'नवाबों के शहर' में हो रही खातिरदारी की तारीफ सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में टीम के उपकप्तान और ऑलराउंडर शादाब खान ने एक दिलचस्प बयान दे डाला।
हम मोटे हो जाएंगे! शादाब खान ने पाकिस्तानी टीम की पहली मीडिया कांफ्रेस में पत्रकारों से कहा, 'एयरपोर्ट पर स्वागत शानदार था और टीम होटल में भी काफी लोग आए थे। हमारी यहां शानदार खिदमत हो रही है। खाना बहुत ही लजीज है और (हंसते हुए कहा) हमारा सहयोगी स्टाफ (सभी दक्षिण अफ्रीकी) इस बात से चिंतित हैं कि हम कहीं मोटे न हो जाए। उम्मीद करते हैं कि हमें अहमदाबाद में भी ऐसा ही प्यार मिलेगा, जहां हम टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे।'
सिंघम भी हैं यहां पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर ने मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉलीवुड का तड़का भी लगा दिया। हैदराबाद में टीम की पहली आधिकारिक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान, शादाब खान कमरे में मौजूद एक पुलिस अधिकारी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। मशहूर हिंदी फिल्म सिंघम में निडर पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम के कैरेक्टर को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'सिंघम भी आए हैं यहां पर।' उनके इतना बोलते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। मैं रोहित शर्मा का फैन हूं पाकिस्तान के उप-कप्तान ने टीम इंडिया के कप्तान और विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की। बातचीत के दौरान, लेग स्पिनर ने स्वीकार किया कि जब हिटमैन अपनी लय में होते हैं तो उन्हें रोकना वास्तव में कठिन होता है। एक बार जब प्रतिद्वंद्वी उन्हें क्रीज पर कुछ समय बिताने की अनुमति देता है, तो रोहित शर्मा अजेय और खतरनाक बन जाते हैं। वह यह कहकर स्पिनरों में से कुलदीप यादव का नाम लेने से भी नहीं चूके कि बाएं हाथ का यह कलाई का स्पिनर वनडे विश्व कप 2023 से पहले सबसे खतरनाक गेंदबाज है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…