पंजाब किंग्स के खिलाफ राठी ने प्रियंश आर्य को आउट करने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया था। नोटबुक सेलिब्रेशन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स ने मशहूर किया था। पहली बार जुर्माना लगने के बाद भी राठी नहीं रुके। उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर को आउट करने के बाद भी जोरदार जश्न मनाया। राठी ने IPL 2025 में अब तक 7.62 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट लिए हैं।
