'मैंने इरफान खान को अपने हाथों से दफनाया...', बड़े भाई जैसे एक्टर को याद कर रो पड़े मनु ऋषि, बोले- वो जा रहा था
Updated on
16-08-2024 05:51 PM
एक्टर मनु ऋषि चड्ढा ने हाल ही एक इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर इरफान खान को याद किया, और बताया किस तरह सीने में दर्द लिए उन्होंने एक्टर को अंतिम विदाई दी थी। मनु ऋषि ने इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में काम किया था। दोनों 'हिंदी मीडियम' में भी साथ नजर आए थे। मनु ऋषि और इरफान का बेहद गहरा रिश्ता था, और दोनों एक-दूसरे को भाई मानते थे। लेकिन जब इरफान का निधन हुआ, तो मनु ऋषि बुरी तरह टूट गए थे। एक्टर ने बताया कि उन्होंने कैसे अपने हाथों से इरफान को दफनाया था।
Irrfan Khan का 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। 54 वर्षीय एक्टर कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। जब इरफान की मौत हुई, तो मनु ऋषि उन्हें आखिरी बार देख भी नहीं पाए थे, पर अपने हाथों से दफन जरूर किया था। इस दर्द और दोस्त को खोने के दुख को सीन में लिए मनु ऋषि ने 'द रेड माइक' के पॉडकास्ट में बात की।
मनु ऋषि के निकले आंसू, इरफान को अपने हाथों से दफनाया
मनु ऋषि ने बताया, 'मैं उन्हें आखिरी बार देखने से लगभग चूक गया था, लेकिन कब्रिस्तान मेरे घर के करीब था। मैं वहां पहुंचा तो सभी लोग कब्रिस्तान के गेट पर खड़े थे। कोविड प्रोटोकॉल के कारण पुलिस किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रही थी। वहां खड़े अधिकारी के साथ मेरा कोई विशेष संबंध नहीं था, लेकिन उन्होंने मुझे अंदर जाने दिया। मैंने इरफान को अपने हाथों से दफनाया। उन्हें चंदन लगाया।
'इरफान भाई को गले लगा लिया, काम नहीं कर सका, वो आदमी भूल रहा था'
यह बताते हुए मनु ऋषि भावुक हो गए और फिर साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने कहा, 'जब 'हिंदी मीडियम' शुरू हुई, तो मैंने डायरेक्टर को फोन किया और कहा कि 'अंग्रेजी मीडियम' के प्रीक्वल में मैंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, तो क्या अब आपके पास मेरे लिए छोटा सा रोल भी नहीं है? क्या ऐसी छोटी भूमिका नहीं है, जहां मैं इरफान भाई को सिर्फ गले लगा सकूं? फिर इरफान भाई ने मुझे फोन किया और कहा कि मैं तुम्हें टिकट भेज रहा हूं। दो दिन में उदयपुर आ जाओ। मैं वहां सिर्फ इरफान भाई को गले लगाने गया था। मैंने इरफान को गले लगा लिया।' इतना कहकर मनु ऋषि भावुक हो गए और फिर आगे बोले, 'मैं उस दिन काम नहीं कर सका। बड़ी तकलीफ हुई। मैंने कहा कि ये आदमी दूर जा रहा है, भूल रहा है। जितनी यादें इकट्ठा कर सकते हो, कर लो। वह बच नहीं सके, लेकिन उनका मैसेज अभी भी मेरे पास है।'
जब इरफान ने किया सपोर्ट
मनु ऋषि ने यह भी बताया कि जब वह एक डायरेक्टर के खिलाफ खड़े हुए थे, तो कैसे इरफान ने उनका साथ दिया था। उन्हें डांटने के बजाय एक्टर ने उनके घर आकर कहा था, 'या तो तू मर जाएगा, या तर जाएगा।'
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…