वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं... कोहली के सामने बच्चे ने किया प्रपोज, भड़के फैंस
Updated on
19-04-2023 09:17 PM
बेंगलुरु: फैंस सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं। रॉयल चैलेंसजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले की एक तस्वीर को ही ले लीजिए। एक महिला फैन ने बच्चे के हाथों में एक पोस्टर थमाया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फैंस बुरी तरह भड़के हुए हैं। पोस्टर पर विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की बिटिया वामिका को लेकर एक मेसेज लिखा गया था, जो किसी को पसंद नहीं आ रहा है।
दरअसल, एक महिला की गोद में खड़े बच्चे के हाथ में एक पोस्टर है। उस पर लिखा है- हाय विराट अंकल, क्या मैं वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं। तस्वीर में महिला के हाथ भी दिख रहे हैं। इस पर लोग भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा- माफ करना इसमें मुझे कुछ भी क्यूट नजर नहीं आता है। मैं इस बच्चे के पैरेंट्स को लेकर बुरा फील कर रहा हूं। यह कहीं से भी अच्छी परवरिश नहीं है। इस बच्चे को नहीं पता है कि वह क्या कह रहा है। ऐसे माता-पिता से कुछ सख्ती से निपटने की जरूरत है।
एक अन्य फैन ने लिखा- तुम्हारे पिता इससे दो मिनट की अटेंशन तो पा लेंगे, लेकिन यह गलत है। फैंस इस पोस्टर बॉय की तस्वीर शेयर करते हुए विराट कोहली को टैग भी कर रहे हैं। बता दें कि यह पोस्ट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले का है।
इस मैच में कोहली बल्ले से नाकाम रहे थे और 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने 6 विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 218 रनों तक ही पहुंच सकी थी।
इस मैच के बाद विराट कोहली पर आईपीएल ने मैच फीस का 10% का जुर्माना भी लगाया था। उनकी टीम 5 मैचों में 2 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 5 मैच में 3 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…