मुझे पेशाब ही नहीं आती, कहां से दूं... शेख रशीद ने पाकिस्तानी पुलिस को नहीं दिया यूरीन सैंपल, क्या पी रखी थी शराब?
Updated on
04-02-2023 05:51 PM
इस्लामाबाद : इमरान खान के करीबी और अवामी मुस्लिम लीग (AML) के नेता पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद जेल में हैं। गुरुवार सुबह उन्हें गिरफ्तार किया गया था। रशीद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिरासत में लिए गए शेख रशीद से जब अल्कोहल की जांच के लिए यूरीन सैंपल मांगा गया तो उन्होंने मना कर दिया। जेल जाने से पहले रशीद ने मीडिया से कहा कि वह इमरान खान के साथ खड़े हैं, यही उनका जुर्म है। इससे पहले इमरान के एक और करीबी नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार किया गया था।
खबरों की मानें तो रशीद तो अल्कोहल की जांच के लिए एक पॉलीक्लिनिक अस्पताल ले गई थी। लेकिन उन्होंने टेस्ट से साफ इनकार कर दिया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ट के लिए रशीद ने यूरीन सैंपल देने से इनकार कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों से अल्कोहल टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लेने के लिए कहा। उन्होंने ईसीजी कराने से भी साफ इनकार कर दिया। गिरफ्तारी के बाद रशीद ने बयान में उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी और न ही ड्रग्स का सेवन किया।
'मैं प्रोस्टेट का मरीज हूं'
वीडियो देखा जा सकता है कि जब डॉक्टर शेख रशीद से यूरीन सैंपल मांगते हैं तो वह कहते हैं, 'भाई मुझे पेशाब ही नहीं आता तो कहां से दूं। मैं प्रोस्टेट (Prostate) का मरीज हूं।' डॉक्टर उन्हें कुछ समझाने का प्रयास करते हैं लेकिन रशीद अपना पक्ष अदालत में रखने की बात करते हैं। शेख रशीद ने कहा था कि उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि गिरफ्तारी के दौरान 100 से 200 हथियारबंद लोग उनके घर में घुसे थे।
जरदारी पर लगाए गंभीर आरोप
रावलपिंडी पुलिस ने उन्हें देर रात गिरफ्तार किया था और बाद में आबपारा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। यहीं पीपीपी यानी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के राजा इनायत उर रहमान ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शेख रशीद ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर इमरान खान की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पिछले महीने यही आरोप इमरान खान ने भी लगाया था।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…