Select Date:

'मां-बाप से वैसा प्यार नहीं मिला', Anurag Dobhal ने वीडियो शेयर कर कहा- नहीं सोचा था ऐसा दिन आएगा

Updated on 23-03-2026 03:46 PM
यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें 'बिग बॉस सीजन 17' में नजर आए थे, वह इस वक्त गंभीर स्थिति में हैं। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने खुद की जान देने की कोशिश की थी, जिस कारण उनका भयानक एक्सीडेंट हुआ था और वह बुरी तरह घायल हुए थे। हालांकि फौरन अस्पताल में भर्ती कराने से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। वह पहले से बेहतर हैं। उन्होंने अब एक वीडियो शेयर किया है और फैंस को थैंक यू कहा है।

रविवार, 22 मार्च को अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेड शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ही माता-पिता से प्यार नहीं मिला। लेकिन फैंस के परिवारवालों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों मैं इतने सारे लोगों को कॉल, टेक्स्ट और वीडियो कॉल्स आए। जिनसे मेरे कभी खून के रिश्ते नहीं थे। उन्होंने मुझे डांट लगाई कि तूने खुद को अनाथ कैसे बोल दिया।'

अनुराग डोभाल का लेटेस्ट पोस्ट

उन्होंने आगे कहा, 'वो लोग ऐसे थे कि हम खड़े हैं तेरे हर चीज के लिए। बहनें खड़ी हैं। भाई खड़े हैं। मम्मा-पापा किसी के कॉल कर रहे हैं। कभी नहीं सोचा था कि कभी ऐसा दिन भी आएगा। बहुत कुछ खोया लेकिन बहुत कुछ मिल भी रहा है। प्यार मां-बाप का वैसे नहीं मिला पर जो दूसरों के मां-बाप से मिल रहा है। मैं आपको ये भावना बता नहीं सकता। थैंक यू सो मच।'

अनुराग डोभाल ने फैंस को किया शुक्रिया

UK07 राइडर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बुजुर्ग आदमी और महिला नजर आ रहे हैं और वह उनको अपना माता-पिता बता रहे हैं। कह रहे हैं कि अब वह अकेले नहीं हैं। पोस्ट में लिखा, 'नहीं जानता मैं किसी को न कभी मिला लेकिन फिर भी सब परिवार की तरह मेरे साथ हैं। बता नहीं सकता कैसा फील हो रहा है। शुक्रिया जो लोग भी हेल्प कर रहे मेरे को। इस डिप्रेशन और सिचुएशन से बाहर निकलने के लिए। आप लोगों की हर एक टेक्स्ट कॉल मेरे को मेंटली हेल्प कर रहा है। वक्त लगेगा लेकिन हो जाएगा। ये जिंदगी तुम लोगों के नाम।'

अनुराग डोभाल का परिवार पर आरोप

अनुराग ने मार्च के पहले हफ्ते में यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करके अपने माता-पिता पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। कहा था कि इसमें उनके भाई भी शामिल हैं। यूट्यूबर ने दावा किया था कि रितिका से उनक शादी हो, ये कोई नहीं चाहता था। हर कोई खिलाफ था। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी को परिवारवालों ने अपनाया नहीं और न ही पहली रसोई की रस्म करने दी गई। इस पर अनुराग के भा ईने सभी आरोपों को झुठलाया था और कहा था कि ये सच नहीं है। अनुराग की वजह से उन्हे और परिवार को लोग धमकी दे रहे हैं। घर के बाहर मारने के लिए खड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.