Select Date:

'मुझे लड़कियों का सिगरेट पीना पसंद नहीं', शिल्पा शिंदे की फेमिनिज्म पर दो टूक- मैं थोड़ी रूढ़िवादी हूं

Updated on 23-06-2026 01:39 PM
शिल्पा शिंदे हाल ही यह कबूल करके विवादों में आ गई थीं कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के का फर्जी केस किया था और झूठे आरोप लगाए थे। अब उन्होंने फेमिनिज्म पर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी चर्चा हो रही है। शिल्पा शिंदे ने कहा कि उन्हें महिलाओं और लड़कियों का स्मोकिंग करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता या निडरता के नाम पर स्मोकिंग करने या फिर अंग-प्रदर्शन वाले कपड़े पहनने से कोई महिला एम्पावर नहीं होती। शिल्पा शिंदे ने इस मामले में खुद को 'रूढ़िवादी' बताया।

'आईएएनएस' को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने कहा कि कुछ निजी मान्यताओं को लेकर वह थोड़ा रूढ़िवादी हैं और उन्हें महिलाओं को स्मोकिंग करते हुए देखना अच्छा नहीं लगता, जिसे 'मॉडर्न' होने का नाम दिया जाता है।

शिल्पा शिंंदे बोलीं- लड़कियों का स्मोक करना पसंद नहीं

शिल्पा शिंदे ने कहा, 'असल में, मैं थोड़ी रूढ़िवादी हूं। सच कहूं तो, मुझे महिलाओं और लड़कियों का स्मोकिंग करना पसंद नहीं है। यह मेरी निजी राय है और इसीलिए मैं कहती हूं कि इस मामले में मैं थोड़ी रूढ़िवादी हूं।'

'खास तरह के कपड़े पहनना या शराब पीना बोल्डनेस नहीं'

शिल्पा शिंदे ने यह साफ कहा कि वह स्मोकिंग, ड्रिंकिंग या किसी खास तरह के कपड़े पहनने को बोल्ड या सशक्त होने से नहीं जोड़तीं और ना ही उन्हें इसका पैमाना मानती हैं। वह बोलीं, 'बोल्डनेस अलग चीज है। सिर्फ इसलिए कि कोई सिगरेट पीता है, शराब पीता है या कुछ खास कपड़े पहनता है, इसका मतलब यह नहीं कि वह बोल्ड है। इसका मतलब यह नहीं है।

कपड़े और सोच दो अलग-अलग चीजें हैं

शिल्पा शिंदे ने फिर पहनावे को लेकर बात की और इस बात पर जोर दिया कि कपड़े और सोच दो बिल्कुल अलग-अलग चीजें हैं। वह बोलीं, 'मुझे महिलाओं का साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन मैं कपड़ों की बात नहीं कर रही हूं। एक महिला को खुद को, अपनी वैल्यूज़ को और अपनी पहचान को जानना चाहिए। यही मायने रखता है।'

'आपकी सोच आपके कपड़ों पर निर्भर नहीं करती'

वह आगे बोलीं, 'बहुत सी लड़कियों को लगता है कि छोटे या खास तरह के कपड़े पहनने से वो ज्यादा बोल्ड दिखेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आप साड़ी पहन सकती हैं या मॉडर्न कपड़े, जो भी आप चाहें। आपके कपड़े आपकी सोच तय नहीं करते, और आपकी सोच आपके कपड़ों पर निर्भर नहीं करती।'

शिल्पा शिंदे का हालिया विवाद

शिल्पा शिंदे कुछ हफ्ते पहले उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि 10 साल पहले उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर फर्जी यौन उत्पीड़न का केस किया था, और आरोप भी झूठे थे। इसके बाद बवाल मचना शुरू हो गया। कई सेलेब्स ने शिल्पा शिंदे की कड़ी आलोचना की और गुस्सा निकाला। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर शिल्पा के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.